• Sun. Aug 17th, 2025

24×7 Live News

Apdin News

Janmashtami 2025 LIVE देशभर में जन्माष्टमी की धूम मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़; कान्हा को खिलाते नजर आए CM योगी

Byadmin

Aug 16, 2025


हर साल भाद्रपद मास के कृ्ष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाता है। देश में भगवान श्रीकृष्ण के अनगिनत मंदिर हैं, जहां श्रद्धालु जाते हैं और भगवान की विधिवत पूजा करते हैं। बृज भूमि में हर ओर श्रद्धालु ही दिखाई दे रहे हैं। सुबह से लेकर रात तक श्रद्धालुओं के आने का क्रम जारी है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देशभर में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम मची हुई है। सुबह से ही भगवान श्री कृ्ष्ण की जन्मभूमि जाने वाले मार्गों पर श्रद्धालुओं की लाइन लगी हुई है। हर साल भाद्रपद मास के कृ्ष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाता है।

देश में भगवान श्रीकृष्ण के अनगिनत मंदिर हैं, जहां श्रद्धालु जाते हैं और भगवान की विधिवत पूजा करते हैं। बृज भूमि में हर ओर श्रद्धालु ही दिखाई दे रहे हैं। सुबह से लेकर रात तक श्रद्धालुओं के आने का क्रम जारी है।

कान्हा की भक्ति में आस्थावान सुधबुध खोए बैठे हैं। सभी सोमवार को जन्मोत्सव में शामिल होने का इंतजार है। देश-दुनिया के श्रद्धालु भगवान के जन्मोत्सव में शामिल होने को व्याकुल हैं।

By admin