• Fri. Feb 28th, 2025

24×7 Live News

Apdin News

Jehanabad News: ‘योगी जी सारी अंग्रेजी निकाल देंगे’, केंद्रीय विद्यालय की बिहार वाली टीचर पर फूटा X यूजरों का गुस्सा – jehanabad kendriya vidyalaya teacher dipali x twitter users angr after bihar remark

Byadmin

Feb 28, 2025


जहानाबाद: केंद्रीय विद्यालय जहानाबाद की ट्रेनी महिला टीचर दीपाली को उसका बड़बोलापन भारी पड़ गया। जहानाबाद में पोस्टिंग के बाद उसने बिहार के बारे में अपशब्दों और गालियों की बौछार कर दी थी। इसके बाद केंद्रीय विद्यालय संगठन ने सख्त कदम उठाते हुए महिला टीचर दीपाली को सस्पेंड कर दिया। उसने वीडियो में बार बार F@#$ जैसे भद्दे शब्दों का भी इस्तेमाल किया था।

जहानाबाद वाली मैडम पर फूटा यूजरों का गुस्सा

लेकिन इसके बाद सोशल मीडिया पर यूजरों का गुस्सा फूट पड़ा। लोग महिला टीचर को पानी पी-पी कर कोस रहे हैं। यूजरों ने इस टीचर की सोशल मीडिया पर जमकर क्लास लगाई है। एक यूजर शीतल ने लिखा है कि ‘योगी जी (उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ) तक सिर्फ ये वीडियो पहुंचा दो, सारी अंग्रेजी निकल जाएगी।’ वहीं एक दूसरे यूजर कुछ ज्यादा ही भड़क गए और लिख दिया ‘टीचर या लीचड़’।

Bihar News

यूजर बोले- मैडम जस्ट वांट टू चिल

एक यूजर ने अंग्रेजी में लिखा कि ‘Madam Just Want To chill instead of focussing on the children she is going to teach’. वहीं एक यूजर ने लिखा कि ये तो खुद अनपढ़ है।

Jehanabad Teacher X reaction

बिहार पर बोल बुरी फंसी मैडम!

हालांकि दीपाली नाम की इस टीचर को केंद्रीय विद्यालय संगठन ने सस्पेंड कर दिया है। कुछ यूजरों का कहना है कि खुद को एडवांस दिखाने के चक्कर में मैडम जी कुछ ज्यादा ही बोल गईं। एक यूजर ने कहा कि बिहार वो राज्य है जहां से देश की प्रशासनिक सेवा में थोक में अफसर (IAS IPS) निकलते हैं। जाहिर है कि बिहार के बारे में उल्टा-पुल्टा बोलने के बाद मैडम पर सोशल मीडिया यूजरों के ताने झेल रही हैं।

By admin