09:51 PM, 09-Apr-2026
KKR vs LSG Live Score: मिचेल मार्श आउट हुए
लखनऊ को दूसरा झटका भी वैभव ने दिया। उन्होंने चौथे ओवर की तीसरी गेंद पर मिचेल मार्श को रघुवंशी के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ 15 रन बना पाए। अब पंत का साथ देने बडोनी आए हैं।
09:48 PM, 09-Apr-2026
KKR vs LSG Live Score: लखनऊ को पहला झटका
लखनऊ को पहला झटका वैभव अरोड़ा ने दिया। उन्होंने पॉवेल के हाथों एडेन मार्करम को कैच कराया। वह 15 गेंदों में 22 रन बनाकर आउट हुए। अब ऋषभ पंत आए हैं।
09:34 PM, 09-Apr-2026
KKR vs LSG Live Score: लखनऊ की पारी जारी
लखनऊ की पारी जारी है। मिचेल मार्श और एडेन मार्करम क्रीज पर हैं। पहले ओवर के बाद स्कोर 6/0 है।
09:15 PM, 09-Apr-2026
KKR vs LSG Live Score: कोलकाता ने लखनऊ को दिया 182 रन का लक्ष्य
कोलकाता ने लखनऊ को 182 रनों का लक्ष्य दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता ने 20 ओवर में चार विकेट पर 181 रन बनाए हैं। उनके लिए अंगकृष रघुवंशी ने सर्वाधिक 45 रनों की पारी खेली।
08:54 PM, 09-Apr-2026
KKR vs LSG Live Score: 17 ओवर का खेल पूरा
17 ओवर का खेल पूरा हो चुका है और केकेआर सिर्फ चार विकेट पर 144 रन बना सकी है। रोवमैन पॉवेल और कैमरन ग्रीन क्रीज पर मौजूद हैं।
08:35 PM, 09-Apr-2026
KKR vs LSG Live Score: कोलकाता को चौथा झटका
रिंकू सिंह को आवेश खान ने बोल्ड कर दिया है। वह सिर्फ चार रन बना पाए। अब कैमरन ग्रीन का साथ देने रोवमैन पॉवेल आए हैं।
08:27 PM, 09-Apr-2026
KKR vs LSG Live Score: कोलकाता को तीसरा झटका
कोलकाता को तीसरा झटका एम सिद्धार्थ ने दिया। उन्होंने मार्करम के हाथों रघुवंशी को कैच कराया। वह 33 गेंदों में पांच चौके और दो छक्के की मदद से 45 रन बनाकर आउट हुए। अब ग्रीन का साथ देने रिंकू सिंह आए हैं। 12 ओवर के बाद स्कोर तीन विकेट पर 106 रन है।
08:22 PM, 09-Apr-2026
KKR vs LSG Live Score: कोलकाता को दूसरा झटका
कोलकाता को दूसरा झटका दिग्वेश राठी ने दिया। उन्होंने मोहम्मद शमी के हाथों अजिंक्य रहाणे को कैच कराया। वह 24 गेंदों में 41 रन बनाकर आउट हुए। अब रघुवंशी का साथ दने कैमरन ग्रीन आए हैं।
08:16 PM, 09-Apr-2026
KKR vs LSG Live Score: कोलकाता का स्कोर 100 के करीब
10 ओवर का खेल पूरा हो चुका है। अजिंक्य रहाणे और अंगकृष रघुवंशी के बीच 50 गेंदों में 83 रनों की साझेदारी हो चुकी है। कोलकाता ने एक विकेट पर 98 रन बना लिए हैं।
07:58 PM, 09-Apr-2026
KKR vs LSG Live Score: पावरप्ले समाप्त हुआ
पावरप्ले समाप्त हो चुका है। अजिंक्य रहाणे और अंगकृष रघुवंशी क्रीज पर मौजूद हैं। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 41 रनों की साझेदारी हो चुकी है। शुरुआती छह ओवर के बाद केकेआर का स्कोर एक विकेट पर 56 रन है।