Kkr Vs Pbks:बारिश के कारण बेनतीजा रहा मुकाबला, कोलकाता और पंजाब को बांटने पड़े अंक; कैमरन ग्रीन ने किया निराश – Ipl 2026 Kkr Vs Pbks Result: Kolkata Knight Riders Vs Punjab Kings Key Highlights Analysis Points Table Update
{“_id”:”69d3f185e3203f96fe0f2332″,”slug”:”ipl-2026-kkr-vs-pbks-result-kolkata-knight-riders-vs-punjab-kings-key-highlights-analysis-points-table-update-2026-04-06″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”KKR vs PBKS: बारिश के कारण बेनतीजा रहा मुकाबला, कोलकाता और पंजाब को बांटने पड़े अंक; कैमरन ग्रीन ने किया निराश”,”category”:{“title”:”Cricket News”,”title_hn”:”क्रिकेट न्यूज़”,”slug”:”cricket-news”}}
केकेआर बनाम पंजाब – फोटो : IPL/IANS
विस्तार
कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2026 का मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया है। केकेआर ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था। टीम ने 3.4 ओवर में दो विकेट पर 25 रन बनाए थे। उसी वक्त हल्की बारिश के कारण मैच रुक गया। हालांकि, देखते ही देखते बारिश तेज हो गई जिससे मुकाबला दोबारा शुरू नहीं हो सका। संयोग से पिछले सत्र में भी ईडन गार्डंस में केकेआर और पंजाब किंग्स के बीच हुआ मैच (26 अप्रैल को) बारिश की वजह से प्रभावित हुआ था और दोनों टीम को एक-एक अंक बांटना पड़ा था।