08:49 PM, 06-Apr-2026
KKR vs PBKS Live Score: कोलकाता में बारिश जारी
कोलकाता में अभी भी बारिश हो रही है जिस कारण मैदान पर कवर्स मौजूद हैं। बारिश के कारण मैच काफी देर से रुका हुआ है।
08:33 PM, 06-Apr-2026
KKR vs PBKS Live Score: थोड़ी देर में निरीक्षण
अंपायर भारतीय समयानुसार 8:45 बजे मैदान का निरीक्षण करेंगे। ईडेन गार्डेंस को कवर्स से ढका गया है और अंपायर यह चेक करेंगे कि ग्राउंड मैच के लिए तैयार है या नहीं।
08:27 PM, 06-Apr-2026
KKR vs PBKS Live Score: शाहरुख खान स्टेडियम में मौजूद
केकेआर के मालिक और बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान कोलकाता के ईडेन गार्डेंस में मैच का आनंद लेने पहुंचे। शाहरुख अपनी बेटी सुहाना खान के साथ टीम का हौसला बढ़ाने पहुंचे हैं।
08:26 PM, 06-Apr-2026
KKR vs PBKS Live Score: खेल अब भी रुका
केकेआर और पंजाब के बीच मैच बारिश के कारण अभी भी रुका हुआ है। बीच में बारिश रुक गई थी और कवर्स भी हटा लिए गए थे, लेकिन बारिश फिर आ गई जिससे अब तक मैच शुरू नहीं हो सका है।
07:49 PM, 06-Apr-2026
KKR vs PBKS Live Score: बारिश के कारण खेल रुका
केकेआर और पंजाब के बीच मैच में बारिश ने खलल डाली है जिस कारण मैच रोकना पड़ा है। कोलकाता में बारिश तेज हो रही है जिस कारण पूरे मैदान को कवर्स से ढका गया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर की शुरुआत अच्छी नहीं रही है और टीम ने फिन एलेन और कैमरन ग्रीन के विकेट गंवा दिए हैं। फिलहाल क्रीज पर रहाणे और रघुवंशी मौजूद हैं।
07:40 PM, 06-Apr-2026
KKR vs PBKS Live Score: बार्टलेट को दूसरी सफलता
बार्टलेट ने एक ही ओवर में केकेआर को दो झटके दिए हैं। बार्टलेट ने पहले एलेन को आउट किया और अब कैमरन ग्रीन को अपना शिकार बनाया। ग्रीन दो गेंदों पर एक चौके की मदद से चार रन बनाकर आउट हुए।
07:39 PM, 06-Apr-2026
KKR vs PBKS Live Score: केकेआर को पहला झटका
केकेआर को फिन एलेन के रूप में पहला झटका लगा है। एलेन को बार्टलेट ने अपना शिकार बनाया जो सात गेंदों पर एक चौके की मदद से छह रन बनाकर आउट हुए।
07:31 PM, 06-Apr-2026
KKR vs PBKS Live Score: केकेआर की बल्लेबाजी शुरू
पंजाब के खिलाफ केकेआर की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। केकेआर के लिए कप्तान रहाणे और फिन एलेन पारी की शुरुआत करने उतरे हैं।
07:07 PM, 06-Apr-2026
KKR vs PBKS Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11
पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कोनोली, नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, जैवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
इम्पैक्ट सब: प्रियांश आर्या, सूर्यांश शेडगे, विष्णु विनोद, प्रवीण दुबे, हरप्रीत बरार।
केकेआर: फिन एलेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, नवदीप सैनी, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी।
इम्पैक्ट सब: ब्लेसिंग मुजरबानी, मनीष पांडे, तेजस्वी सिंह, राहुल त्रिपाठी, सौरभ दुबे।
07:01 PM, 06-Apr-2026
KKR vs PBKS Live Score: केकेआर ने जीता टॉस
कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। केकेआर ने इस मैच के लिए दो बदलाव किए हैं। रहाणे ने टॉस के दौरान बताया कि वरुण चक्रवर्ती पिछले मैच में कैच लेते वक्त चोटिल हो गए थे जिस कारण वह इस मैच का हिस्सा नहीं हैं। वहीं, सुनील नरेन को भी प्लेइंग-11 में जगह नहीं दी गई है। वरुण और नरेन की जगह रोवमैन पॉवेल और सैनी को जगह मिली है। वहीं, पंजाब ने अपनी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है।