• Sun. Jun 29th, 2025

24×7 Live News

Apdin News

Kolkata Gang Rape Case Updates Bjp West Bengal Chief Sukanta Majumdar Released Cm Mamata Banerjee – Amar Ujala Hindi News Live – Kolkata Gang Rape:रिहा हुए सुकांत मजूमदार, बोले

Byadmin

Jun 29, 2025


न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: नितिन गौतम

Updated Sun, 29 Jun 2025 09:01 AM IST

कोलकाता सामूहिक दुष्कर्म की घटना को लेकर बंगाल की राजनीति गरमाई हुई है। घटना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार को बीती शाम हिरासत में लिया गया था, जिन्हें रविवार सुबह रिहा कर दिया गया।


kolkata gang rape case updates bjp west bengal chief sukanta majumdar released cm mamata banerjee

कोलकाता सामूहिक दुष्कर्म मामले पर प्रदर्शन
– फोटो : एएनआई


loader



विस्तार


कोलकाता सामूहिक दुष्कर्म मामले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के लिए पश्चिम बंगाल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार को कल शाम को हिरासत में लिया गया था। सुकांत मजूमदार को आज सुबह कोलकाता के लाल बाजार पुलिस थाने से रिहा किया गया। रिहाई के बाद सुकांत मजूमदार ने कहा कि ‘मुझे विरोध प्रदर्शन करने के लिए गिरफ्तार किया गया। इसके बाद पुलिस ने मुझे बेल बॉन्ड पर साइन करने के बाद रिहा करने की बात कही, लेकिन मैंने साइन करने से मना कर दिया और मैं 32 कार्यकर्ताओं के साथ लालबाजार थाने में ही रहा। जब सरकार की पुलिस सो रही हो तो किसी को तो जागना पड़ेगा। भाजपा ये काम कर रही है। अगर मुझे बंगाल के लिए हजार बार भी गिरफ्तार होना पड़े तो मैं इसके लिए तैयार हूं।’

Trending Videos

 

 



By admin