11:09 PM, 07-Feb-2026
Kota News: अभिजीत की हुई मौत
एक की मौत की आई जानकारी, अभिजीत बताया जा रहा है नाम
10:51 PM, 07-Feb-2026
Kota Building Collapses: अभी किसी की मौत की पुष्टि नहीं हुई-शिक्षा मंत्री
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा-सूचना पर तुरंत मौके पर पहुंचा हूं। मैंने स्थिति का जायजा लिया है। अभी किसी की मौत की पुष्टि नहीं हुई है। बचाव टीमें पूरी राहत के साथ जुटी हुई हैं।
10:50 PM, 07-Feb-2026
प्रत्यक्षदर्शी बोले- अंदर से बचाओ-बचाओ की आवाजें आ रही थी
प्रत्यक्षदर्शी कमलेश मेहता ने बताया कि हमें आवाज आई जैसे पटाखे छूट रहे हों। हम तुरंत मौके पर पहुंचे। हमें अंदर से बचाओ-बचाओ की आवाजें आ रही थी। दोपहर में बिल्डिंग के पास वाली बिल्डिंग में जेसीबी चली थी, हो सकता है उसी वजह से ये हादसा हो गया हो।
10:49 PM, 07-Feb-2026
Kota News: अब तक 7 लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया
पिछले डेढ़ घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। अब तक 7 लोगों को मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया है। राहत टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हैं।
10:47 PM, 07-Feb-2026
Kota News: सुरक्षा कारणों से इलाके की बिजली काटी गई

घटनास्थल के आस-पास मची अफरा-तफरी।
– फोटो : अमर उजाला
मिली जानकारी के अनुसार, सुरक्षा कारणों के चलते इलाके की बिजली काट दी गई है। जेसीबी की मदद से मलबा हटाया जा रहा है। घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई है। सुरक्षा कारणों से इलाके की बिजली भी काट दी गई है।
#WATCH | Rajasthan: A building collapsed in Kota, people feared trapped. More details awaited.
Visuals from the spot. pic.twitter.com/R8IAEjViRj
— ANI (@ANI) February 7, 2026
10:45 PM, 07-Feb-2026
Kota News: मंत्री मदन दिलावर पहुंचे मौके पर

मौके पर पहुंचे मंत्री मदन दिलावर।
– फोटो : अमर उजाला
हादसे की सूचना मिलते ही शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर मौके पर पहुंचे मौके हैं। राहत-बचाव कार्य जारी है।
10:33 PM, 07-Feb-2026
Kota Building Collapse Live: कोटा में 3 मंजिला इमारत ढही, एक की मौत; मलबे में दबे 7 लोगों को बाहर निकाला गया
कोटा में शनिवार रात करीब 9 बजे एक 3 मंजिला बिल्डिंग ढह गई। इसके मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। सूचना पर पुलिस टीम और बचाव दल मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। टीमें मलबे से लोगों को निकालने का प्रयास कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, तलवंडी इलाके में इस बिल्डिंग के अंदर एक रेस्टोरेंट चल रहा था। घटना के समय कुछ ग्राहक और रेस्टोरेंट में काम करने वाले 12 से 15 कर्मचारी मौजूद थे, जिनके मलबे में दबे होने की आशंका है। इलाके में बिजली बंद करवा दी गई है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया- हमें आवाज आई जैसे पटाखे छूट रहे हों। हम तुरंत मौके पर पहुंचे। अंदर से बचाओ-बचाओ की आवाजें आ रही थी। इस बिल्डिंग के पीछे की बिल्डिंग में कई दिनों से काम चल रहा है। डेली ड्रिल मशीन, हैमर चलते हैं, जिसके कारण पूरी बिल्डिंग में वाइब्रेशन हो रहा था। रात करीब 9 बजे के अचानक ब्लास्ट की आवाज आई और बिल्डिंग नीचे गिर गई।