• Mon. Mar 31st, 2025

24×7 Live News

Apdin News

Lieutenant Colonel Varun Pratap Singh,सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल ने पुलिस की महिला कॉन्स्टेबल से किया दुर्व्यवहार, कई महिलाओं से भी रिश्ते, बनाता रहा ये कहानी – army lieutenant colonel made relationship with police woman constable but then refused to marry her

Byadmin

Mar 29, 2025


भोपाल: मध्य प्रदेश पुलिस में तैनात एक महिला कांस्टेबल ने एक आर्मी अफसर पर शादी का झांसा देकर गलत काम करने का आरोप लगाया है। यह घटना 2012 की है। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि वरुण प्रताप सिंह एक लेफ्टिनेंट कर्नल हैं और वर्तमान में हल्द्वानी उत्तराखंड में तैनात हैं। उन पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 69 और 351 (2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। धारा 69 धोखे से या शादी का झूठा वादा करके गलत रिश्ते बनाने से संबंधित है।
यह मामला 42 वर्षीय पीड़िता की शिकायत पर दर्ज किया गया है। पीड़िता ने एफआईआर में सारी आपबीति सुनाई है। लेफ्टिनेंट कर्नल वरुण ने महिला कॉन्स्टेबल को पुलिस में शिकायत नहीं करने की करने की हिदायत दी थी।

शादी का वादा फिर घुमाया

पुलिस के अनुसार 2012 में भोपाल में पदस्थ एक महिला कांस्टेबल ने सिंह से मुलाकात की। सिंह ने खुद को अविवाहित बताया और कहा कि वह आर्मी कैंटीन में काम करता है। महिला का आरोप है कि 25 दिसंबर 2012 को सिंह ने उसे भोपाल में अपने घर बुलाया और शादी का वादा करके उसके साथ ‘वैसा’ काम किया।

लेफ्टिनेंट की यूनिट को दी जानकारी

भोपाल पुलिस महिला सुरक्षा सहायक आयुक्त निधि सक्सेना ने बताया कि आरोपी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल है। उन्होंने कहा कि हमने उसकी यूनिट को इस मामले की जानकारी दे दी है। सक्सेना ने आगे कहा कि अगर वह पूछताछ के लिए आता है तो ठीक है, नहीं तो गिरफ्तारी की प्रक्रिया का पालन किया जाएगा। पुलिस अधिकारी ने समझाया कि शादी का वादा करके महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाना और फिर अपने वादे से मुकरना गलत काम की परिभाषा में आता है।

पहले से शादीशुदा निकला अफसर

पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा है कि 2013 में उसे पता चला कि आर्मी अफसर पहले से ही शादीशुदा है। जब उसने सिंह से उसकी वैवाहिक स्थिति के बारे में पूछा, तो उसने उससे कहा कि वह अपनी पत्नी को तलाक देने वाला है। FIR के अनुसार इसके बाद उसने किसी न किसी बहाने से पीड़िता से शादी करने में देरी करना शुरू कर दिया और कहानियां गढ़ने लगा, जैसे कि उसके माता-पिता बीमार हैं।

कई महिलाओं से रिश्ते

24 फरवरी 2025 को पीड़िता को पता चला कि आर्मी अफसर के अन्य महिलाओं के साथ भी संबंध हैं और उसने उनसे भी शादी करने का वादा किया है। FIR में कहा गया है कि जब पुलिस कांस्टेबल ने सिंह से संपर्क किया, जो वर्तमान में आर्मी सर्विस कोर (मैकेनाइज्ड ट्रांसपोर्ट) बटालियन में तैनात है, और उसके संबंधों के बारे में पूछताछ की, तो उसने बहस करना शुरू कर दिया और कहा कि वह अब उससे शादी नहीं करेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

By admin