• Sun. Mar 2nd, 2025

24×7 Live News

Apdin News

Lucknow Police Crime News,लखनऊ में तांत्रिक ने पत्नी-बच्चों को बंधक बनाया, दोस्त इमरान की आत्मा आने की कही बात, जानिए आगे क्या हुआ – tantrik held wife children hostage claim arrival friend imran lucknow police arrested

Byadmin

Mar 1, 2025


अभय सिंह राठौड़, लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक शख्स (तांत्रिक) ने अपनी पत्नी और बच्चों को बंधक बना लिया था। इसको लेकर करीब तीन घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा था। बताया जा रहा है कि उस शख्स पर किसी इमरान की आत्मा आ गई थी, जिसके चलते उसने अपनी पत्नी और बच्चों को बंधक बनाकर झाड़ फूंक करने लगा था। हवन से पूरे घर में धुंआ फैलने से परिजन चिल्लाने लगे थे। परिजनों की चीखपुकार सुनने के बाद पड़ोसियों ने घर का दरवाजा खोलने की कोशिश की तो वो गाली-गलौज करने लगा था। फिलहाल पुलिस ने तंत्र-मंत्र करने वाले शख्स को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।दरअसल घटना राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके के रजनीखंड 8/142 की है, जहां बीते बुधवार की शाम को राम सागर यादव ने पत्नी रामकली, बेटी डिंपल यादव और बेटे छोटू को घर के अंदर कमरे में बंद कर दिया था, उसने सभी के मोबाइल छीन लिए थे। इसके बाद आम की लकड़ियां रखकर हवन करने लगा, जिसके कारण धुंआ ही धुंआ भर गया था। उधर राम सागर ने अपने पूरे शरीर पर राख मल ली थी, फिर चापड़ और बांके को आपस में रगड़ने और ऊपर छत पर बने कमरे में चला गया, उसने खुद को ही कमरे में बंद कर लिया था। वहां से चीख पुकार कर लोगों को गाली देने लगा था।

आरोपी को नूर मंजिल भेज दिया

पड़ोसियों ने इस मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी थी। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने राम सागर को समझाने की कोशिश की, लेकिन वो पुलिस पर भी भड़क गया था। कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस उसे समझा पाई और उसे कमरे से बाहर निकाला। पुलिस ने पड़ोस की छत से उसके घर की छत पर जाकर उसे दबोच लिया था। इसके बाद पत्नी और बच्चों को भी बंधक से छुड़ाया था।

पुलिस ने राम सागर यादव का चालान काट दिया है। फिलहाल उसके घर पर ताला लटका है, परिवार वाले उसकी जमानत के लिए दौड़ लगा रहे हैं। पड़ोसियों के मुताबिक पुलिस ने राम सागर यादव को नूर मंजिल भेज दिया है।

दोस्त की आत्मा आने की बात कही

पड़ोसी शिव कुमार कश्यप ने बताया कि बुधवार को राम सागर यादव ने अपने बीवी, बच्चों को बंधक बना लिया था, उस दिन वो अजीब सा व्यावहार कर रहा था। ऐसा पहले कभी उसने नहीं किया था। उसके उस व्यवहार से हम लोग भी परेशान है कि कोई कैसे ऐसी हरकत कर सकता है। उन्होंने बताया कि राम सागर कह रहा था कि उसके ऊपर इमरान की आत्मा आ गई है।

पड़ोसी ने बताया कि इमरान राम सागर का अच्छा दोस्त था, जिसने दो-तीन साल पहले फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पड़ोसी के मुताबिक राम सागर ने अपने दामाद को भी मारने की कोशिश की थी। उन्होंने बताया कि राम सागर सचिवालय में लाइनमैन का काम करता है। वो करीब 22 सालों से उस मकान में रह रहा है, उसके एक बेटे की कई साल पहले मौत भी हो चुकी है।

By admin