• Sun. Feb 1st, 2026

24×7 Live News

Apdin News

Magh Purnima 2026 Live:त्रिवेणी पर आस्था का महासागर, 8 बजे तक करीब 90 लाख ने किया स्नान – Prayagraj Magh Purnima 2026 Live Maghi Purnima Puja Snan Triveni Sangam Photos Video News In Hindi

Byadmin

Feb 1, 2026


10:26 AM, 01-Feb-2026

पावन स्नान और अनुष्ठान कर रहे हैं श्रद्धालु

प्रयागराज में माघ पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालु पावन स्नान और अनुष्ठान कर रहे हैं।

10:22 AM, 01-Feb-2026

‘अगर लोग सनातन धर्म अपनाते हैं, तो दुनिया में शांति और सद्भाव होगा’

प्रयागराज में माघी पूर्णिमा के मौके पर जगद्गुरु स्वामी नरेंद्र नंद ने कहा कि इस दौरान त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान करने से जीवन में पवित्रता आएगी और नकारात्मक प्रवृत्तियां खत्म होंगी… अगर लोग सनातन धर्म अपनाते हैं, तो दुनिया में शांति और सद्भाव होगा… यहां की व्यवस्थाएं अच्छी हैं….”

 

10:15 AM, 01-Feb-2026

‘यहां सुविधाएं अच्छी हैं… मेरा परिवार यहीं है’

एक श्रद्धालु एचआर मिश्रा कहते हैं, “यहां सुविधाएं अच्छी हैं… मेरा परिवार यहीं है… यहां बिल्कुल भी ठंड नहीं है… मैं पिछले साल भी यहां आया था। 

09:26 AM, 01-Feb-2026

‘हमारी खोया-पाया सेवा एक्टिव है’

माघी पूर्णिमा के मौके पर श्रद्धालु पवित्र स्नान कर रहे हैं और पूजा-पाठ कर रहे हैं। मेले के अधिकारी ऋषि राज ने कहा, हम रात 12 बजे से यहां हैं। तब से पवित्र स्नान जारी है… सुबह 8 बजे तक लगभग 90 लाख लोगों ने पवित्र स्नान किया है। हमारी खोया-पाया सेवा एक्टिव है… हम भीड़ की निगरानी कर रहे हैं… मुख्य मकसद यह है कि श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी न हो… हमने एक ह्यूमन चेन बनाई और भीड़ को यमुना किनारे की ओर मोड़ा…”

08:47 AM, 01-Feb-2026

सुबह 8 बजे तक लगभग 90 लाख ने लगाई डुबकी

माघी पूर्णिमा के पावन स्नान पर्व पर सुबह 8 बजे तक लगभग 90 लाख लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई।

08:06 AM, 01-Feb-2026

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ स्नान के लिए उमड़ी

संगम नोज से लाइव रिपोर्टिंग कर रहे अमर उजाला के वरिष्ठ रिपोर्टर मुनेंद्र वाजपेई के मुताबिक सुबह पांच बजे ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ स्नान के लिए उमड़ने लगी थी। सुबह छह बजे तक लाखों श्रद्धालु गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती की त्रिवेणी में स्नान कर चुके थे।

07:46 AM, 01-Feb-2026

प्रयागराज त्रिवेणी पर आस्था का महासागर

माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रातः बेला से ही अपार श्रद्धा, उत्साह और आस्था के साथ श्रद्धालुओं ने संगम में स्नान एवं पूजा-अर्चना शुरू की। अब तक लगभग 60 लाख श्रद्धालु संगम में पावन डुबकी लगाकर भारत की सनातन संस्कृति एवं परंपराओं का साक्षात् दर्शन करा चुके हैं। सनातन परंपराओं का पालन करते कल्पवासियों एवं श्रद्धालुओं का यह विहंगम दृश्य आध्यात्मिक चेतना से ओतप्रोत है।

 

07:43 AM, 01-Feb-2026

Magh Purnima 2026 Live: त्रिवेणी पर आस्था का महासागर, 8 बजे तक करीब 90 लाख ने किया स्नान

प्रयागराज में माघी पूर्णिमा पर पवित्र स्नान करने वालों का संगम नोज का तांता अलसुबह ही लग गया। रविवार सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। पौष पूर्णिमा के स्नान के साथ पूरे माघ माह कल्पवास करने वाले श्रद्धालु आज माघ पूर्णिमा का स्नान कर अपने घरों की ओर प्रस्थान करेंगे। संगम घाट पर एटीएस भी तैनात है। 



By admin