07:07 PM, 29-Mar-2026
MI vs KKR Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग 11
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, रेयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, शार्दुल ठाकुर, मयंक मारकंडेय, अल्लाह गजनफर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।
इम्पैक्ट खिलाड़ी: सूर्यकुमार यादव, कॉर्बिन बॉश, रॉबिन मिंज, राज बावा, अश्विनी कुमार।
कोलकाता नाइट राइडर्स: फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, ब्लेसिंग मुजरबानी।
इम्पैक्ट खिलाड़ी: मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, कार्तिक त्यागी, सौरभ दुबे, तेजस्वी दहिया।
07:02 PM, 29-Mar-2026
MI vs KKR Live Score: मुंबई ने जीता टॉस, चुनी गेंदबाजी
मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। इस स्थिति में कोलकाता नाइट राइडर्स पहले बल्लेबाजी करती दिखेगी। मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने बताया कि जसप्रीत बुमराह इस मुकाबले में खेलते दिखेंगे।
06:56 PM, 29-Mar-2026
MI vs KKR Live Score: केकेआर के पास विदेशी खिलाड़ियों का अच्छा पूल
नीलामी के समय केकेआर का गेंदबाजी आक्रमण अच्छा नजर आ रहा था, लेकिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के निर्देश पर फ्रेंचाइजी ने बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को बाहर कर दिया था, जबकि उसके दो भारतीय तेज गेंदबाज आकाश दीप और हर्षित राणा चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी प्रतिभाशाली हैं लेकिन उन पर दबाव हो सकता है। ऐसे में गेंदबाजी विभाग की बड़ी जिम्मेदारी वरुण चक्रवर्ती को निभानी पड़ेगी जो टी20 विश्व कप में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। केकेआर की टीम में सीएसके के दो पूर्व खिलाड़ी रचिन रविंद्र और मथीशा पथिराना भी शामिल हैं। टिम सीफर्ट विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर एकमात्र शुरुआती विकल्प हैं, जबकि उनके पास कैमरन ग्रीन और सुनील नरेन के रूप में दो बेहतरीन ऑलराउंडर भी मौजूद हैं। वहीं, फिन एलेन के तौर पर भी टीम के पास एक अच्छा बल्लेबाज है।
06:56 PM, 29-Mar-2026
MI vs KKR Live Score: प्लेइंग-11 का चयन मुंबई के लिए चुनौती
मुंबई के लिए सबसे बड़ी चुनौती प्लेइंग-11 में उचित संयोजन तैयार करना होगा। उसकी टीम शुरुआत में कुछ मैच जीतने के लिए प्रतिबद्ध होगी क्योंकि अक्सर वह अच्छी शुरुआत करने में नाकाम रही है। मुंबई में खेलने के कारण कोलकाता नाइट राइडर्स में कप्तान अजिंक्य रहाणे और युवा अंगकृष रघुवंशी के रूप में कुछ स्थानीय खिलाड़ी भी नजर आएंगे लेकिन उसका गेंदबाजी आक्रमण कमजोर नजर आता है जिसका मुंबई इंडियंस पूरा फायदा उठाने की कोशिश करेगा।
06:14 PM, 29-Mar-2026
MI vs KKR Live Score: क्या है मुंबई का मजबूत पक्ष
- रोहित शर्मा फॉर्म में वापसी करने के लिए उत्सुक होंगे। रोहित के अलावा उसकी टीम में कई स्टार खिलाड़ी हैं जिनमें भारत की टी20 विश्व कप विजेता टीम के खिलाड़ी कप्तान सूर्यकुमार यादव, पंड्या, तिलक वर्मा और जसप्रीत बुमराह भी शामिल हैं।
- मुंबई इंडियंस के पास कई शानदार विदेशी खिलाड़ी भी हैं, जिनमें रेयान रिकेल्टन, शेरफेन रदरफोर्ड, कॉर्बिन बॉश, न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सैंटनर, विल जैक्स, एएम गजनफर और ट्रेंट बोल्ट प्रमुख हैं।
- बुमराह और बोल्ट की जोड़ी खतरनाक साबित हो सकती है। शार्दुल ठाकुर और दीपक चाहर के रूप में मुंबई इंडियंस के पास दो अनुभवी भारतीय गेंदबाज हैं, जबकि नमन धीर एक बार फिर फिनिशर की भूमिका अच्छी तरह से निभाने की कोशिश करेंगे। पिछले साल उन्होंने अपनी इस भूमिका के साथ पूरा न्याय किया था।
06:14 PM, 29-Mar-2026
MI vs KKR Live Score: छठे खिताब पर मुंबई की नजरें
मुंबई इंडियंस ने 2013 से लेकर 2020 के बीच पांच बार खिताब जीता था, लेकिन वह पिछले कुछ वर्षों से चैंपियन नहीं बन पाया है। इस बार उसकी निगाह अपना छठा खिताब जीतने पर होगी और इसके लिए वह शानदार शुरुआत करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा। पिछले साल हार्दिक पांड्या की अगुआई वाली टीम क्वालिफायर दो में पंजाब किंग्स से हारने के बाद तीसरे स्थान पर रही थी, लेकिन मुंबई इंडियंस इस बार अच्छी तैयारी के साथ मैदान पर उतर रही है।
06:13 PM, 29-Mar-2026
MI vs KKR Live Score: मुंबई का केकेआर से सामना
खिलाड़ियों की चोट के कारण मुश्किल में दिख रही कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) का सामना रविवार को आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस से होगा। आंकड़ों और कागजों पर मुंबई की टीम बेहद मजबूत दिख रही है, लेकिन टी20 का खेल ऐसा है कि इसमें किसी एक टीम को पूरी तरह से दावेदार बताना भारी पड़ सकता है। मुंबई और केकेआर दोनों ही टीमें पिछले कई दिनों से आईपीएल के 19वें सीजन की तैयारियों में जुटी थीं और यह देखना दिलचस्प होगा कि वानखेड़े स्टेडियम पर कौन सी टीम अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ करती है।
06:07 PM, 29-Mar-2026
MI vs KKR Live Score: मुंबई ने टॉस जीतकर केकेआर के खिलाफ चुनी गेंदबाजी, जसप्रीत बुमराह खेलेंगे पहला मुकाबला
IPL Live Cricket Score Today, MI vs KKR 2026 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज आईपीएल 2026 का दूसरा मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमें इस मुकाबले में जीत के साथ अभियान की शुरुआत करने का लक्ष्य लेकर उतरेंगी।