• Sat. Jan 10th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

Mi Vs Rcb Live Score:मुंबई ने आरसीबी के सामने रखा 155 रनों का लक्ष्य, सजीवन सजना की शानदार 45 रन की पारी – Mi Vs Rcb Wpl Live Score: Bangalore Vs Mumbai Today Women Ipl Match Scorecard News In Hindi

Byadmin

Jan 9, 2026


09:15 PM, 09-Jan-2026

MI vs RCB Live Score: मुंबई ने आरसीबी के सामने रखा 155 रनों का लक्ष्य

महिला प्रीमियर लीग का आगाज हो चुका है। पहले मुकाबले में गत विजेता मुंबई इंडियंस का रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से सामना हो रहा है। आरसीबी ने टॉस जीतकर मुंबई को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। टीम ने 20 ओवर में छह विकेट पर 154 रन बनाए और आरसीबी के सामने 155 रनों का लक्ष्य रखा है।

इस मुकाबले में मुंबई की शुरुआत धीमी हुई। अमेलिया केर और जी कमालिनी के बीच पहले विकेट के लिए 21 रनों की साझेदारी हुई। अमेलिया पारी के पांचवें ओवर में लॉरेन बेल का शिकार बन गईं और सिर्फ चार रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए आईं नेट शीवर ब्रंट भी सिर्फ चार रन ही बना सकीं। जी कमालिनी को श्रेयंका पाटिल ने बोल्ड किया। वह 32 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। वहीं, कप्तान हरमनप्रीत कौर भी 20 रन ही बना सकीं। 67 पर चार विकेट गंवा चुकी मुंबई को एक अच्छी साझेदारी की जरूर त थी। निकोला कैरी और सजीवन सजना ने पांचवें विकेट के लिए 82 रनों की साझेदारी की। कैरी 40 और सजना 45 रन बनाने में कामयाब हुईं। अमनजोत कौर और पूनम खेमनार नाबाद रहीं। आरसीबी के लिए नादिन डी क्लार्क ने चार और लॉरेन बेल तथा श्रेयंका पाटिल ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।

08:37 PM, 09-Jan-2026

MI vs RCB Live Score: हरमनप्रीत आउट

मुंबई इंडियंस को हरमनप्रीत कौर के रूप में चौथा झटका लगा। हरमनप्रीत 17 गेंदों पर 20 रन बनाकर आउट हुईं।

08:31 PM, 09-Jan-2026

MI vs RCB Live Score: तीसरा विकेट गिरा

मुंबई को तीसरा झटका जी कमालिनी के रूप में लगा। उन्हें श्रेयंका पाटिल ने बोल्ड किया। वह 28 गेंदों में 32 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। फिलहाल क्रीज पर हरमनप्रीत कौर और निकोला कैरी मौजूद हैं।

08:23 PM, 09-Jan-2026

MI vs RCB Live Score: मुंबई के 50 रन पूरे

पारी के नौवें ओवर में मुंबई ने 50 रन पूरे कर लिए हैं। हरमनप्रीत कौर और जी कमालिनी क्रीज पर मौजूद हैं। 

08:11 PM, 09-Jan-2026

MI vs RCB Live Score: 35 पर मुंबई को दूसरा झटका

35 पर मुंबई को दूसरा झटका लगा। नैट शीवर-ब्रंट सिर्फ चार रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। अब क्रीज पर कप्तान हरमनप्रीत कौर आई हैं।

08:03 PM, 09-Jan-2026

MI vs RCB Live Score: मुंबई को पहला झटका

मुंबई को पहला झटका 21 रन के स्कोर पर लगा। अमेलिया केर को लॉरेन बेल ने अपना शिकार बनाया और अरुंधति रेड्डी के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ चार रन बना पाईं। अब जी कमालिनी का साथ देने नैट शीवर ब्रंट आईं हैं।

07:43 PM, 09-Jan-2026

MI vs RCB Live Score: मुंबई की पारी शुरू

मुंबई की पारी शुरू हो चुकी है। अमेलिया केर और जी कमालिनी क्रीज पर मौजूद हैं।

07:08 PM, 09-Jan-2026

MI vs RCB Live Score: डगआउट से मंच पर पहुंचे हनी सिंह

रैपर हनी सिंह ने मंधाना और हरमनप्रीत के बीच बैठकर परफॉर्मेंस की शुरुआत की है। डगआउट से सीधे परफॉर्म करते-करते वह मंच पर पहुंचे हैं।

 

 

06:58 PM, 09-Jan-2026

MI vs RCB Live Score: जैकलीन बिखेर रहीं जलवा

फिल्म अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म कर रही हैं। 

 

 

06:53 PM, 09-Jan-2026

MI vs RCB Live Score: ओपनिंग सेरेमनी शुरू

महिला प्रीमियर लीग की ओपनिंग सेरेमनी शुरू हो गई है। मशहूर अभिनेत्री हरनाज संधू परफॉर्म कर रही हैं।



By admin