• Thu. Sep 25th, 2025

24×7 Live News

Apdin News

MP News: डॉक्टर ने निकाह का वादा कर महिला शिक्षक से किया दुष्कर्म, आरोपित दवाखाना बंद कर भागा

Byadmin

Sep 25, 2025


मध्य प्रदेश के हनुमानताल थाना क्षेत्र में एक चिकित्सक ने एक विवाहित शिक्षिका से दोस्ती की। उसके साथ विवाह का वादा किया। फिर दवाखाना में उसके दुष्कर्म किया। इस बीच चिकित्सक ने किसी अन्य युवती से निकाह कर लिया। जिसका शिक्षिका ने विरोध किया तो चिकित्सक ने उसके साथ मारपीट की। उसके बाद उसे जान से मारने की धमकी दे रहा था। तब परेशान शिक्षिका ने पुलिस में शिकायत की।

 जेएनएन, जबलपुर। हनुमानताल थाना क्षेत्र में एक चिकित्सक ने एक विवाहित शिक्षिका से दोस्ती की। उसके साथ विवाह का वादा किया। फिर दवाखाना में उसके दुष्कर्म किया। इस बीच चिकित्सक ने किसी अन्य युवती से निकाह कर लिया। जिसका शिक्षिका ने विरोध किया तो चिकित्सक ने उसके साथ मारपीट की।

विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

उसके बाद उसे जान से मारने की धमकी दे रहा था। तब परेशान शिक्षिका ने पुलिस में शिकायत की। आरोपित गोहलपुर निवासी डा. एजाज अंसारी के विरुद्ध एफआइआर पंजीबद्ध कर ली गई है। जिसकी भनक लगते ही आरोपित दवाखाना बंद कर फरार हो गया।

महिला (34) माध्यमिक शाला की शिक्षिका है। उसका निकाह वर्ष 2008 में हुआ था। विवाह के बाद उसे तीन संतान हुई। कुछ समय पूर्व शिक्षिका चिकित्सा परामर्श के लिए डा. एजाज अंसारी से मिली। धीरे-धीरे उनकी दोस्ती हो गई। वह फोन पर बातचीत करने लगे। एक दिन शिक्षिका ने पारिवारिक समस्या बताई।

इस पर चिकित्सक ने उसे पति को छोड़ने कहा। उसे निकाह का झांसा दिया। शिक्षिका, चिकित्सक की बातों में आ गई। उसके बाद वह वर्ष 2017 में चिकित्सक ने एक दिन उसे दवाखाना में मिलने बुलाया। जहां, पर उसके साथ दुष्कर्म किया।

इसके बाद वह अक्सर शिक्षिका के साथ संबंध बनाने लगा। इस बीच शिक्षिका ने चिकित्सक के झांसे में आकर पति को छोड़ दिया। चिकित्सक ने उसे किराया का घर दिलाया। जहां, पर वह उसे पत्नी की तरह रखा। फिर कुछ समय पहले उसने शिक्षिका को बहाने से पति के पास वापस भेज दिया।

तब तक शिक्षिका के पति को भी चिकित्सक से उसके संबंध का पता चल गया। वह उसे परेशान करने लगा। वह जब भी समस्या बताती तो चिकित्सक उसे जल्द निकाह का वादा करता। इस बीच शिक्षिका को चिकित्सक के किसी और युवती के साथ निकाह करने का पता चला।

 चिकित्सक ने महिला को दिया था निकाह का झांसा

वह पूछने पहुंची तो चिकित्सक ने उसे निकाह कर दूसरी पत्नी बनाने का झांसा दिया। इसके बाद बातचीत बंद कर दिया। फोन भी उठाता था। तब शिक्षिका उससे मिलने के लिए दवाखना पहुंची तो चिकित्सक ने उसके साथ मारपीट की। धमकाया कि वह दोबारा आयी तो उसे जान से खत्म कर देगा। तब शिक्षिका ने महिला थाना में जाकर एफआइआर करा दी।

By admin