• Thu. Oct 23rd, 2025

24×7 Live News

Apdin News

MP News: मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, सात IPS अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी, देखें लिस्ट

Byadmin

Oct 23, 2025


डिजिटल डेस्क, भोपाल।मध्य प्रदेश शासन ने राज्य पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदलकिया है। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार सात आईपीएस अधिकारियों के पदस्थापन में बदलाव किया गया है। आदेश 22 अक्टूबर 2025 को जारी किया गया।

किन्हें कहां का मिला प्रभार?

आदेश के मुताबिक राजाबाबू सिंह (भापुसे 1994) को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, प्रशिक्षण, पुलिस मुख्यालय भोपाल के पद पर पदस्थ किया गया है। वहीं देव प्रकाश गुप्ता (भापुसे 1994) को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, विशेष पुलिस महानिदेशक, पुलिस मुख्यालय भोपाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

इसके अलावा के.पी. व्यंकटेश्वर राव (भापुसे 1995) को एडीजी, तकनीकी सेवाएं, पुलिस मुख्यालय बनाया गया है। इरशाद वली (भापुसे 2004) एडीजी, विसबल भोपाल रहेंगे। वहीं सुशांत सक्सेना (भापुसे 2005) एडीजी, आवास (इंवेस्टिगेशन) के रूप में पदस्थ किए गए हैं।

चंचला एन. (भापुसे 2006) एडीजी, एसटीएफ भोपाल बनी हैं जबकि कुमार सौम्य (भापुसे 2007) को एडीजी, एसएएफ एवं अजाक, पुलिस मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

By admin