07:47 AM, 26-Jun-2025
मंत्री सारंग भी करेंगे संबोधित
‘अमर उजाला संवाद’ में मध्य प्रदेश सरकार में सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग भी प्रदेश से जुड़े मुद्दों पर संबोधित करेंगे। विश्वास सारंग को स्वाभाविक तौर पर बचपन से राजनैतिक विचार और संस्कार मिले। प्रदेश के राजनैतिक फलक पर उन्होंने अपनी अलग और स्वतंत्र प्रखर पहचान बनाई हैं। एक क्लिक पर पढ़ें पूरी खबर…
07:16 AM, 26-Jun-2025
कब और कहां देख सकते हैं?
देश के कई शहरों से होते हुए अमर उजाला संवाद का मंच पहली बार झीलों की नगरी भोपाल में सज रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10.15 बजे होगी। इसकी पल-पल की अपडेट हम अपने पाठकों तक हमारी वेबसाइट अमर उजाला डॉट कॉम और एप के जरिए पहुंचाते रहेंगे। इसका सीधा प्रसारण अमर उजाला के यूट्यूब चैनल पर भी देखा सकता है।
06:26 AM, 26-Jun-2025
‘अमर उजाला संवाद’ में हिस्सा लेंगे विश्वास सारंग
राजधानी भोपाल के ताज लेकफ्रंट होटल में आज होने वाले ‘संवाद’ में जहां अलग-अलग क्षेत्रों की हस्तियां जुटेंगी और मध्य प्रदेश के विकास समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगी। वहीं, मध्य प्रदेश सरकार में सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग भी प्रदेश से जुड़े मुद्दों पर संबोधित करेंगे।
01:26 AM, 26-Jun-2025
अमोघ लीला दास और मुरली कार्तिक के सत्र भी होंगे
संवाद में जाने माने मोटिवेशनल स्पीकर अमोघ लीला दास अध्यात्म से जुड़े ऐसे विषयों पर बात रखेंगे, जिनके सार्थक जीवन की राह निकलती है। वहीं, पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर मुरली कार्तिक के साथ खेल पर चर्चा होगी। मुरली कार्तिक भारतीय टीम के लिए आठ टेस्ट, 37 वनडे और एक टी20 खेल चुके हैं। स्पिनर के तौर पर उन्होंने टेस्ट में 24 और वनडे में 37 विकेट लिए हैं।
01:25 AM, 26-Jun-2025
अनुप्रिया पटेल, रवि किशन भी आएंगे
अमर उजाला संवाद – मध्य प्रदेश में कई हस्तियां जुटेंगी। बतौर विशेष अतिथि केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल मौजूद रहेंगी। अनुप्रिया पटेल उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से सांसद हैं। वहीं, गोरखपुर से भाजपा सांसद और अभिनेता रवि किशन राजनीति और अभिनय से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखेंगे। मध्य प्रदेश सरकार में सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग प्रदेश से जुड़े मुद्दों पर संबोधित करेंगे।
01:23 AM, 26-Jun-2025
यह संवाद मुख्यमंत्री मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में होगा। वे मध्य प्रदेश के विकास से जुड़े मुद्दों पर मुख्य उद्बोधन देंगे। 13 दिसंबर 2023 को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद से वे मध्य प्रदेश को विकसित राज्य बनाने की दिशा में प्रयासरत हैं।
01:13 AM, 26-Jun-2025
MP Samwad 2025 Live: भोपाल में अमर उजाला संवाद आज; होटल ताज लेक फ्रंट में जुटेंगी दिग्गज हस्तियां
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज होने जा रहे अमर उजाला संवाद में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समेत कई जानी मानी हस्तियां जुटेंगी। संवाद के इस मंच पर बात होगी तेजी से आगे बढ़ते देश के साथ विकसित होते मध्य प्रदेश की। बात होगी मध्य प्रदेश को युवाओं के सपनों का प्रदेश बनाने की। विशेषज्ञों के साथ चर्चा होगी जीवन के लिए जरूरी जल और उसके संवर्धन की। खेल और मनोरंजन जगत की हस्तियां भी संवाद करेंगी। राजधानी भोपाल के ताज लेकफ्रंट होटल में बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे से इस संवाद की शुरुआत होगी।