• Tue. Jan 20th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

New Bjp Chief Live:नितिन नबीन का भाजपा मुख्यालय में होगा भव्य स्वागत, अब तक पहुंचे ये बड़े नेता – Bjp President Election Live Updates Nitin Nabin Worship  at Temple Pm Modi Amit Shah Latest Updates In Hindi

Byadmin

Jan 20, 2026


11:24 AM, 20-Jan-2026

भाजपा मुख्यालय पहुंचे नितिन नबीन

भाजपा के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन भाजपा मुख्यालय पहुंचे।

11:16 AM, 20-Jan-2026

नितिन नबीन को मिली जेड श्रेणी की सुरक्षा

भाजपा के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को जेड श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि नितिन नबीन को केंद्र सरकार की ओर से हाल ही में उच्च श्रेणी की वीआईपी सुरक्षा प्रदान की गई है। नबीन के लिए जेड श्रेणी की सुरक्षा प्रदान करने का जिम्मा केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स (सीआरपीएफ) के वीआईपी सुरक्षा विंग को सौंपा गया है।

11:01 AM, 20-Jan-2026

भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने दी नितिन नबीन को शुभकामनाएं

नितिन नबीन के भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालने पर पार्टी सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा, ‘मैं उन्हें भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बधाई देता हूं। प्रधानमंत्री मोदी ने युवाओं को राजनीति में शामिल होने का संदेश दिया है। भाजपा ने 45 वर्षीय युवा को अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया है। मैं युवा पीढ़ी से कहना चाहता हूं कि एक तरफ भाजपा है और दूसरी तरफ पारिवारिक पार्टियां हैं। यह नया युवा अध्यक्ष पार्टी को मजबूत करेगा। हम न केवल पश्चिम बंगाल में बल्कि तमिलनाडु, असम और पुडुचेरी में भी जीत हासिल करेंगे।’

10:52 AM, 20-Jan-2026

भाजपा में ‘नबीन’ शुरुआत से पहले पार्टी मुख्यालय पहुंचे ये नेता

भाजपा मुख्यालय में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल और दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता समेत भाजपा शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री पहुंच गए हैं। इनमें राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा और छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय भी शामिल हैं।

10:50 AM, 20-Jan-2026

नितिन नबीन की ताजपोशी पर क्या बोलीं पश्चिम बंगाल की भाजपा नेता लॉकेट चटर्जी?

नितिन नबीन के भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालने से पहले भाजपा नेता लॉकेट चटर्जी ने कहा, ‘नितिन नबीन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश के युवाओं को आगे बढ़ाएंगे।’ उन्होंने बंगाल चुनावों पर उनका कहना है, ‘इस बार बंगाल में भाजपा की सरकार जरूर बनेगी।’

10:33 AM, 20-Jan-2026

भाजपा मुख्यालय में पहुंचने लगे पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री

भाजपा अध्यक्ष के तौर पर नितिन नबीन के आधिकारिक एलान से पहले पार्टी मुख्यालय में कई प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी से लेकर ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी तक भाजपा मुख्यालय पहुंचने लगे हैं।

10:29 AM, 20-Jan-2026

नितिन नबीन के भाजपा अध्यक्ष बनने पर क्या बोले बिहार भाजपा नेता संजय सराओगी?

बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सराओगी ने नितिन नबीन के पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर कहा, ’15 जनवरी को जब घोषणा हुई, तब तक वे देश के नेता बन चुके थे, आज वे औपचारिक रूप से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं। पहली बार बिहार से कोई व्यक्ति विश्व की सबसे बड़ी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बना है। यह अत्यंत प्रसन्नता का क्षण है और सभी कार्यकर्ता उत्साहित हैं। हम बेहद खुश हैं क्योंकि आज वह व्यक्ति जिसके साथ हमने 20 वर्षों तक काम किया है, हमारी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बना है।’

10:05 AM, 20-Jan-2026

भाजपा कार्यालय में जश्न का माहौल

दिल्ली में भाजपा मुख्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। कई कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों पर डांस करते दिख रहे हैं। गौरतलब है कि नितिन नबीन आज भाजपा अध्यक्ष का आधिकारिक रूप से पद संभालेंगे। 

09:43 AM, 20-Jan-2026

‘पीएम मोदी के विकसित भारत 2047 के संकल्प को पूरा करने में नितिन देंगे योगदान’, बोले सिरसा

भाजपा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नितिन नबीन को लेकर दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, ‘वे दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने जा रहे हैं, जो उनके जीवन का सबसे बड़ा क्षण है। यह हम सभी के लिए बहुत गर्व की बात है। नितिन नबीन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के संकल्प को पूरा करने में बहुत महत्वपूर्ण योगदान देंगे। मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं, बधाई देता हूं और अपनी शुभकामनाएं देता हूं।’

09:31 AM, 20-Jan-2026

बंगला साहिब पहुंचे नितिन नबीन तो क्या बोले दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा?

दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, ‘नितिन नबीन आज गुरुद्वारा बंगला साहिब में मत्था टेकने पहुंचे। यह हमारे लिए गर्व की बात है कि वे पटना साहिब की धरती से यहां आए हैं; नितिन नबीन प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत के संकल्प में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। आज वे युवाओं और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व दोनों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। हमें विश्वास है कि वे प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में अहम भूमिका निभाएंगे।’



By admin