मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ-मुजफ्फरनगर और हरिद्वार के बीच पड़ने वाले नेशनल हाईवे (NH) 58 पर 30 जून की रात 12 से सफर महंगा होने जा रहा है। एनएच-58 पर स्थित सिवाया टोल प्लाजा पर टोल टैक्स की नई दरें लागू हो जाएंगी। हालांकि, स्थानीय लोगों पर टोल वृद्धि लागू नहीं होगी। टोल बढ़ाए जाने की अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसमें कार, जीप और चार पहिया वाहनों का टोल पांच रुपये बढ़ाया गया है।
जारी अधिसूचना के अनुसार, भारी वाहन बस, ट्रक का टोल 395 से बढ़ाकर 400 रुपये किया गया है। भारी निर्माण मशीनरी और अर्थ मूविंग वाहनों का टोल 635 से बढ़कर 645 रुपये हो गया है। इसके अलावा कार, जीप और चार पहिया वाहनों का टोल 110 से 115 रुपये टोल किया गया है। वहीं, स्थानीय लोगों का टोल पहले की तरह 25 रुपये और वाणिज्यिक वाहनों का टोल 55 रुपये ही लागू रहेगा।
सिवाया टोल नई दरें
वाहन | वर्तमान शुल्क | नई दरें |
चार पहिया | 110 | 115 |
हल्के व्यावसायिक वाहन | 195 | 200 |
बस-ट्रक | 395 | 400 |
भारी वाहन | 635 | 645 |
स्थानीय निजी वाहन | 25 | 25 |
स्थानीय व्यावसायिक वाहन | 55 | 55 |