• Sun. Feb 8th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

Nz Vs Afg Live Score:अफगानिस्तान को लगा पहला झटका, जादरान पवेलियन लौटे; फर्ग्यूसन को मिली सफलता – Nz Vs Afg Live Score Updates T20 World Cup 2026 Group D New Zealand Vs Afghanistan Scorecard Result

Byadmin

Feb 8, 2026


टी20 विश्व कप में आज न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच चेन्नई में ग्रुप डी का मुकाबला खेला जा रहा है। अफगानिस्तान की बल्लेबाजी जारी है। फिलहाल क्रीज पर रहमानुल्लाह गुरबाज के साथ गुलबदिन नईब मौजूद हैं। न्यूजीलैंड को अब तक एक सफलता मिली है।

अफगानिस्तान के लिए इब्राहिम जादरान और रहमानुल्लाह गुरबाज ने पारी की शुरुआत की। दोनें ने टीम को सधी शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 35 रन जोड़े। हालांकि, पावरप्ले खत्म होने से पहले लॉकी फर्ग्यूसन ने न्यूजीलैंड को पहली सफलता दिलाई। फर्ग्यूसन ने इब्राहिम जादरान को आउट किया जो 12 गेंदों पर एक चौके की मदद से 10 रन बनाकर आउट हुए।

अफगानिस्तान ने जीता टॉस

अफगानिस्तान ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। अफगानिस्तान ने इस मैच के लिए प्लेइंग-11 में तीन स्पिनर और इतने ही तेज गेंदबाजों को मौका दिया। न्यूजीलैंड के लिए इस मैच में ईश सोढ़ी, माइकल ब्रेसवेल, डेवॉन कॉनवे और काइल जैमिसन नहीं खेल रहे हैं। 

दोनों टीमों की प्लेइंग-11:

न्यूजीलैंड: फिन एलेन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चापमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), जेम्स नीशाम, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी।

अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमातुल्लाह ओमरजई, गुलबदिन नईब, मोहम्मद नबी, राशिद खान (कप्तान), फजलहक फारूकी, मुजीब उर रहमान, जियाउर रहमान शरीफी।

By admin