पीटीआई, नई दिल्ली। पहलगाम हमले के बाद भारत पाकिस्तान के खिलाफ एक्शन की तैयारी में है। पाकिस्तान से इस तनातनी के बीच भारतीय नौसेना युद्धाभ्यास में जुटी है। रविवार को अधिकारियों ने बताया कि नौसेना ने लंबी दूरी के सटीक हमलों के लिए अपनी तत्परता को फिर से प्रमाणित करने के लिए जहाज-रोधी फायरिंग को अंजाम दिया।
नौसेना ने दी जानकारी
भारतीय नौसेना के एक अधिकारी ने कहा, ‘भारतीय नौसेना के जहाजों ने लंबी दूरी के सटीक आक्रामक हमले के लिए प्लेटफॉर्म, सिस्टम और चालक दल की तत्परता को फिर से प्रमाणित करने और प्रदर्शित करने के लिए कई जहाज-रोधी फायरिंग को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।’
#IndianNavy Ships undertook successful multiple anti-ship firings to revalidate and demonstrate readiness of platforms, systems and crew for long range precision offensive strike.#IndianNavy stands #CombatReady #Credible and #FutureReady in safeguarding the nation’s maritime… pic.twitter.com/NWwSITBzKK
— SpokespersonNavy (@indiannavy) April 27, 2025
उन्होंने कहा, ‘भारतीय नौसेना किसी भी समय, कहीं भी और किसी भी तरह से देश के समुद्री हितों की रक्षा करने के लिए तैयार है।’ पाकिस्तान ने अरब सागर में नो-फ्लाई जोन घोषित किया हुआ है। नाविकों को भी इस क्षेत्र से दूर रहने को कहा गया है।
नेवी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर युद्धाभ्यास के कुछ वीडियो भी शेयर किए हैं। बता दें कि भारत के एक्शन के डर से पाकिस्तान में खौफ पसरा हुआ है। पाकिस्तानी सेना को हाई अलर्ट पर रखा गया है। वहीं पीएम मोदी ने पहलगाम हमले के पीड़ितों को न्याय दिलाने का वादा किया है।