• Thu. Apr 24th, 2025

24×7 Live News

Apdin News

Pahalgam terror attack: ‘आजकल कलमा सीख रहा हूं, पता नहीं कब जरूरत पड़े’ आतंकी हमले के बाद MP निशिकांत दुबे ने नेहरू पर साधा निशाना

Byadmin

Apr 24, 2025


रांचीः झारखंड में गोड्डा के भारतीय जनता पार्टी सांसद निशिकांत दुबे इन दिनों लगातार विवादों से घिरे हैं। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट के सीजेआई के खिलाफ दिए गए बयान पर उनके खिलाफ अवमानना का मामला चल रहा है। हालांकि इसके बाद भी वे रुके नहीं हैं। वो लगातार विभिन्न मुद्दों पर अपने सोशल मीडिया एकाउंट ‘एक्स’ पर अपनी बात बेबाकी से रख रहे हैं। इस पर कई लोग अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

‘कलमा’ सीख रहा हूं, पता नहीं कब जरूरत पड़े-निशिकांत

सांसद निशिकांत दुबे ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा- ‘अशहदु अल्लाह इल्लाह इल्लल्लाहु वह दहु ला शरी-क लहू व अशदुहु अन्न मुहम्मदन अब्दुहु व रसूलुहु।’ उन्होंने आगे लिखा- ‘आजकल कलमा सीख रहा हूँ,पता नहीं कब जरूरत पड़े।’

सनातनी भाजपा के कार्यकर्ता हैं, तड़पा-तड़पा के मारेंगे

भाजपा सांसद ने कहा- ‘सांप को पानी पिलाने वाले समझौते के नायक नेहरू जी जिन्होंने 1960 में नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने के चक्कर में सिंधु, रावी, व्यास, चिनाब और सतलुज का हमारा पानी पिलाकर हिंदुस्तानी का खून बहाया, आज मोदी जी दाना पानी बंद कर दिया। बिना पानी के पाकिस्तानी मरेंगे यह है 56 इंच का सीना। हुक्का, पानी, दाना पानी बंद, हम सनातनी भाजपा के कार्यकर्ता हैं, तड़पा-तड़पा के मारेंगे।’

गांधी परिवार को इस घड़ी में भी मुसलमान दिखता है-निशिकांत

इससे पहले निशिकांत दुबे ने ट्वीट कर कहा- ‘दुख की इस घड़ी में भी गांधी परिवार को मुसलमान दिखता है, कांग्रेस के इसी मानसिकता ने आज देश में नफरत का पौधा अंकुरित कर दिया है। भारत सनातन धर्म के कारण ही कश्मीर से कन्याकुमारी तक एक है। भारत प्रधानमंत्री के नेतृत्व में मजबूत और कामयाब है और होगा ही, आतंकवादी और उनके संरक्षक मारे जाएंगे। भारत के बाहर बैठे दुश्मन और मुसलमानों को भड़काने वाले देश के अंतर से दुश्मन नेस्तनाबूद होंगे।’

By admin