• Thu. Feb 12th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

Parliament Budget Session Live:लोकसभा में औद्योगिक संबंध संहिता संशोधन बिल पर चर्चा; राज्यसभा में प्रश्नकाल – Parliament Budget Session Day 12 Live Updates Opposition Protest Speaker Birla Rs Chairman Bjp Cong Politics

Byadmin

Feb 12, 2026


12:12 PM, 12-Feb-2026

लोकसभा में औद्योगिक संबंध संहिता संशोधन बिल पर चर्चा

लोकसभा में औद्योगिक संबंध संहिता संशोधन बिल पर चर्चा हो रही है। केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने विधेयक पेश किया। उन्होंने समझाया कि कानून में बदलाव का मकसद देश में सकारात्मक बदलाव करना है।

यहां पढ़ें विधेयक पर मांडविया के बयान की पूरी खबर

11:50 AM, 12-Feb-2026

प्रियंका गांधी ने लगाए गंभीर आरोप

संसद में हंगामे और हंगामा-व्यवधान के मामले में विपक्षी दलों पर सरकार के आरोपों से जुड़े एक सवाल पर प्रियंका गांधी ने पलटवार किया। उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार खुद संसद में चर्चा करने से भाग रही है।

11:05 AM, 12-Feb-2026

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू, विपक्ष के हंगामे से लोकसभा का काम बाधित

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू हो गई है। लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान सरकार सांसदों के सवालों के जवाब दे रही है। राज्यसभा में अहम विधायी कामकाज कराए जा रहे हैं। लोकसभा की कार्यवाही चंद मिनटों बाद ही स्थगित करनी पड़ी। पीठासीन स्पीकर कृष्णा प्रसाद तेन्नेटी ने तख्तियां लेकर लोकसभा के वेल में घुसे सांसदों से अपनी सीट पर वापस लौटने और कार्यवाही सुचारू रूप से चलने देने की अपील की। हालांकि, उन्होंने स्पीकर की मांग को अनसुना करते हुए नारेबाजी और विरोध-प्रदर्शन जारी रखा। इस कारण कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित करनी पड़ी। राज्यसभा में कामकाज जारी है।

10:44 AM, 12-Feb-2026

Parliament Budget Session LIVE: लोकसभा में औद्योगिक संबंध संहिता संशोधन बिल पर चर्चा; राज्यसभा में प्रश्नकाल

आज संसद के बजट सत्र का 12वां दिन है। इससे पहले मंगलवार को विपक्ष के नेता राहुल गांधी समेत कई मंत्रियों और सांसदों ने चर्चा में भाग लिया। राज्यसभा में भी बजट 2026 पर चर्चा हुई। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने चर्चा का जवाब भी दिया। बुधवार को सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले केंद्रीय संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा स्पीकर के चैंबर में हुए हंगामे को लेकर नया वीडियो पोस्ट किया।

रिजिजू ने वीडियो को असांविधानिक बताया

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने ने सोशल मीडिया पर पोस्ट वीडियो के साथ लिखा ‘यह कांग्रेस सांसद द्वारा बनाया गया अवैध वीडियो क्लिप है, जिसमें 20-25 कांग्रेस सांसद माननीय अध्यक्ष के कक्ष में घुसकर उन्हें अपशब्द कह रहे हैं और माननीय प्रधानमंत्री को धमकी दे रहे हैं। हमारी पार्टी बहस और चर्चा में विश्वास रखती है और सांसदों को शारीरिक रूप से धमकी देने के लिए कभी प्रोत्साहित नहीं करती।’

सरकार ने विपक्षी सांसदों पर गालियां देने का आरोप लगाया

बुधवार को जारी नई वीडियो क्लिप से पहले भी रिजिजू ने विपक्षी दलों पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने आरोप लगाया था कि कांग्रेस के 20-25 सांसदों ने अध्यक्ष के कमरे में घुसकर गालियां दी थी। इससे पहले मंगलवार को लोकसभा में आम बजट पर चर्चा हुई। इसमें विपक्ष के नेता राहुल गांधी समेत कई सांसदों ने भाग लिया। खास बात ये रही कि हंगामे के कारण कई दिनों तक बरकरार रहे गतिरोध के बाद मंगलवार को सदन में विधायी कामकाज हुए। चर्चा पूरी होने के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने चर्चा का जवाब भी दिया। 



By admin