11:10 AM, 03-Feb-2026
लोकसभा में हंगामा: कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित
लोकसभा में 11 बजे कार्यवाही शुरू होने पर स्पीकर ओम बिरला ने प्रश्नकाल को सुचारू तरीके से चलाने की अपील की। हालांकि, विपक्षी दलों की तरफ से हंगामा जारी रहा। हंगामा न थमने पर चंद मिनटों के बाद ही स्पीकर ने कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी। राज्यसभा में अहम विधायी कामकाज निपटाए जा रहे हैं।
09:50 AM, 03-Feb-2026
भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: NDA के सहयोगियों ने पीएम मोदी का अभिनंदन किया

ट्रेड डील के बाद NDA के सहयोगी दलों ने पीएम मोदी का अभिनंदन किया
– फोटो : एएनआई
भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद आज सत्ताधारी गठबंधन- NDA के सहयोगियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन किया।
#WATCH | Delhi | NDA MPs felicitate PM Modi for the India-US trade agreement, at NDA Parliamentary party meeting in Parliament premises pic.twitter.com/M5nMRwggtn
— ANI (@ANI) February 3, 2026
07:45 AM, 03-Feb-2026
Parliament Budget Session LIVE: हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित; राज्यसभा में चर्चा जारी
आज संसद के बजट सत्र का 5वां दिन है। दोनों सदन में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा जारी रहेगी। पहले दिन चर्चा की शुरुआत होने के बाद कर्नाटक से निर्वाचित भाजपा के युवा सांसद तेजस्वी सूर्या के बयान के बाद विपक्ष की तरफ से नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बोलने के लिए खड़े हुए। हालांकि, राहुल ने अपने भाषण में कुछ ऐसे तथ्यों का उल्लेख किया, जिसका सत्ता पक्ष की तरफ कड़ा विरोध किया गया। सदन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में 45 मिनट से अधिक समय तक हुए इस हंगामे के दौरान गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राहुल के बयानों पर आपत्ति दर्ज कराई। स्पीकर ओम बिरला ने भी कहा कि किसी भी मैगजीन, किताब या अखबार में छपे विषयों पर सदन में चर्चा की अनुमति नहीं है। दोनों पक्षों के बीच गतिरोध नहीं थमा और हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही शाम करीब पांच बजे स्थगित कर दी गई।
ये भी पढ़ें- Parliament Budget Session: लोकसभा और राज्यसभा कल सुबह 11 बजे तक स्थगित; राहुल गांधी के बयान पर मचा हंगामा