• Tue. Aug 5th, 2025

24×7 Live News

Apdin News

Parliament Monsoon Session Live: Lok Sabha Rajya Sabha Bihar Sir Trump Tariffs Ssc Row – Amar Ujala Hindi News Live – Parliament Monsoon Session Live:संसद की कार्यवाही शुरू, आज भी हंगामे के आसार; उठ सकता है Sir

Byadmin

Aug 5, 2025


11:05 AM, 05-Aug-2025

भारी हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही जारी

लोकसभा में भारी हंगामे की बीच कार्यवाही जारी है। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह सदस्य के सवालों के जवाब दे रहे हैं।

11:01 AM, 05-Aug-2025

संसद की कार्यवाही शुरू, आज भी हंगामे के आसार

संसद के मानसून सत्र के आज 12वें दिन की कार्यवाही शुरू हो गई है। सूत्रों के अनुसार आज भी दोनों सदनों में भारी हंगामे के आसार है। विपक्ष बिहार में एसआईआर और अमेरिकी राष्ट्रपति के टैरिफ बढ़ाने की धमकी का मुद्दा उठा सकता है।

10:58 AM, 05-Aug-2025

हम अमेरिका या किसी अन्य देश के अधीन नहीं- प्रेमचंद्रन

रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी के सांसद एनके प्रेमचंद्रन ने कहा, ‘अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से अनुचित दावे किए जा रहे हैं। यह हमारे देश के संप्रभु चरित्र का अपमान प्रतीत होता है। अमेरिकी राष्ट्रपति यह सब कैसे कह सकते हैं? वह टैरिफ युद्ध के आधार पर पूरी दुनिया को निर्देशित कर रहे हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमें तीखी प्रतिक्रिया देनी पड़ रही है क्योंकि हम अमेरिका या किसी अन्य देश के अधीन नहीं हैं। हम सभी समान भागीदार हैं। ऐसी स्थिति में, निश्चित रूप से भारत सरकार को प्रतिक्रिया देनी होगी। अंतिम प्रतिक्रिया अच्छी और ठीक है… राष्ट्रपति महोदय की ये सभी टिप्पणियां अन्य पात्रों के संप्रभु चरित्र का अपमान हैं।’

10:35 AM, 05-Aug-2025

‘हम ही सच्चे भारतीय हैं जो भारत के लिए सवाल उठाते हैं’

कांग्रेस सांसद के.सी. वेणुगोपाल ने कहा, ‘राहुल गांधी जिस बात पर चर्चा कर रहे हैं, वही हर राष्ट्रवादी भारतीय की सोच है। जब भी हम संसद के अंदर सवाल पूछते हैं, तो कोई जवाब नहीं मिलता और जब भी हम संसद के बाहर राष्ट्रहित से जुड़ा कोई सवाल पूछते हैं, तो हमें देशद्रोही करार दे दिया जाता है। हम ही सच्चे भारतीय हैं जो भारत के लिए सवाल उठाते हैं।’

10:29 AM, 05-Aug-2025

भाजपा लोकतंत्र को खत्म करने का प्रयास कर रही है- अवधेश प्रसाद

समाजवादी पार्टी सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा, ‘स्थिति बड़ी नाजुक है और लोकतंत्र को खत्म करने का प्रयास भाजपा की ओर से किया जा रहा है। चुनाव आयोग, जिससे हम उम्मीद करते हैं कि निष्पक्ष और स्वतंत्र होकर लोकतंत्र की मर्यादा और परंपरा को कायम करेंगे लेकिन अफसोस है कि चुनाव आयोग की भूमिका कहीं ना कहीं ऐसा लगता है कि ये सरकार के दवाब में काम कर रहे हैं और जो लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं है।’

10:15 AM, 05-Aug-2025

‘आज चीन, पाकिस्तान और अमेरिका हमारे लिए चुनौती बन गए हैं’

कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा, ‘आज हमें धमकियां दी जा रही हैं। 25% से ऊपर टैरिफ लगाया जा रहा है। हमें धमकी दी जा रही है कि हम रूस से तेल न खरीदें। यह दोस्ती बहुत कीमती निकली… अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने 32 से 33 बार कहा है कि मेरी वजह से ऑपरेशन सिंदूर रुका। इस पर प्रधानमंत्री मोदी ने कुछ नहीं कहा है… यह साफ है कि हमारे अमेरिका से रिश्ते बहुत खराब हैं… आज चीन, पाकिस्तान और अमेरिका हमारे लिए चुनौती बन गए हैं।’

09:38 AM, 05-Aug-2025

09:01 AM, 05-Aug-2025

अहम विधेयकों पर चर्चा नहीं हो पाई 

विपक्षी विरोध के कारण लोकसभा राष्ट्रीय खेल प्रशासन विधेयक, 2025 और राष्ट्रीय डोपिंग रोधी (संशोधन) विधेयक, 2025 पर चर्चा नहीं कर सकी। विपक्षी विरोध के बीच संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि सर्वदलीय बैठक के बाद बीएसी बैठक में राष्ट्रीय खेल विधेयक और डोपिंग रोधी विधेयक पर चर्चा के लिए समय आवंटित किया गया था। उन्होंने सदस्यों से सदन का समय बर्बाद न करने का आग्रह किया और उनके रुख की निंदा की। केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाव्या ने कहा कि विधेयक महत्वपूर्ण हैं और उन्होंने विपक्षी सदस्यों से चर्चा की अनुमति देने का आग्रह किया। भाजपा सांसद जगदंबिका पाल (जो चेयर पर थे) ने भी सदस्यों से चर्चा जारी रखने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि मानसून सत्र शुरू होने के बाद से सदन ने कोई विधेयक पारित नहीं किया है।

09:00 AM, 05-Aug-2025

विपक्षी दल के नेता बैठक करेंगे; विरोध प्रदर्शन की भी तैयारी

विपक्षी गठबंधन इंडिया के नेता मंगलवार सुबह 10 बजे संसद भवन स्थित संसद पुस्तकालय भवन में राज्यसभा में विपक्ष के नेता के कार्यालय में बैठक करेंगे। बैठक के बाद गठबंधन के सांसद सुबह 10:30 बजे संसद भवन स्थित मकर द्वार के सामने बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के विरोध में विरोध प्रदर्शन करेंगे। यह विरोध प्रदर्शन ‘हमारा वोट, हमारा अधिकार, हमारी लड़ाई’ के नारे के साथ होगा।

08:56 AM, 05-Aug-2025

विशेष गहन पुनरीक्षण पर चर्चा के लिए स्थगन प्रस्ताव

कांग्रेस सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर चर्चा के लिए नियम 267 के तहत राज्यसभा में कार्य स्थगन नोटिस दिया।



By admin