• Wed. Aug 20th, 2025

24×7 Live News

Apdin News

Parliament Monsoon Session Live Updates Amit Shah Introduces Constitution Amendment Bill In Lok Sabha News – Amar Ujala Hindi News Live

Byadmin

Aug 20, 2025


11:09 AM, 20-Aug-2025

राज्यसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित।

11:08 AM, 20-Aug-2025

राज्यसभा में सभा पटल पर रखे जाने वाले पत्रों पर चर्चा जारी है। 

11:05 AM, 20-Aug-2025

लोकसभा में हंगामा, कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित।

10:28 AM, 20-Aug-2025

एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने संविधान (एक सौ तीसवां संशोधन) विधेयक, 2025 पेश किए जाने का विरोध करने के लिए लोकसभा में नोटिस दिया। उन्होंने केंद्र शासित प्रदेश सरकार (संशोधन) विधेयक, 2025 पेश किए जाने का विरोध करने और जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक, 2025 पेश किए जाने के विरोध में लोकसभा में नोटिस दिया। 

09:30 AM, 20-Aug-2025

गंभीर आपराधिक आरोपों में घिरे प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्रियों और मंत्रियों को हटाने संबंधी विधेयक पर सपा सांसद राम गोपाल यादव ने कहा कि अगर किसी पर कोई आरोप न भी हो, तो भी आरोप लगाए जा सकते हैं और इस सरकार में लगाए भी जा रहे हैं। लोगों को झूठे और गंभीर आरोपों में जेल में डाला जा रहा है। जिन राज्यों में भाजपा के मुख्यमंत्री या मंत्री नहीं हैं, उन्हें सत्ता से हटाने का एक और तरीका इस सरकार द्वारा लाया जा रहा है। लोकतांत्रिक मानदंड अब बचे ही नहीं हैं। जो लोग यह विधेयक ला रहे हैं, उन्हें एक बात समझ नहीं आ रही है कि एक बार सत्ता से बाहर जाने के बाद वे वापस नहीं आएंगे। उनके अपने ही लोगों ने उनका विरोध करना शुरू कर दिया है। 

09:26 AM, 20-Aug-2025

आप सांसद संजय सिंह ने बिहार में एसआईआर के संवैधानिक और चुनावी प्रभाव पर चर्चा के लिए नियम 267 के तहत कार्य स्थगन नोटिस दिया। उन्होंने बैंकों द्वारा वित्तीय उत्पादों की व्यापक स्तर पर गलत बिक्री और इससे आम नागरिकों को हो रहे भारी नुकसान पर चर्चा के लिए शून्यकाल नोटिस दिया।

 

08:59 AM, 20-Aug-2025

हिरासत या गिरफ्तारी पर सीएम और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी

गंभीर आपराधिक मामलों में हिरासत में लिए जाने या गिरफ्तार किए जाने पर अब मुख्यमंत्री या मंत्रियों को अपना पद छोड़ना होगा। सरकार बुधवार को लोकसभा में इस आशय का संविधान संशोधन विधेयक पेश करेगी। इसमें प्रावधान है कि संगीन अपराधों में लगातार 30 दिन तक हिरासत या गिरफ्तारी में रहने पर हर हाल में पद छोड़ना होगा। पद नहीं छोड़ने पर राष्ट्रपति की सलाह से ऐसे मंत्रियों को हटा दिया जाएगा।

08:43 AM, 20-Aug-2025

वहीं, इंडिया ब्लॉक के नेता आज सरकार द्वारा पेश किए जाने वाले विधेयकों पर रणनीति पर चर्चा करने के लिए सुबह 10 बजे संसद भवन स्थित राज्यसभा के नेता मल्लिकार्जुन खरगे के कार्यालय में बैठक करेंगे।

08:43 AM, 20-Aug-2025

कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने चुनाव आयोग, विशेषकर एसआईआर से संबंधित मामलों पर चर्चा के लिए लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया।

08:30 AM, 20-Aug-2025

Monsoon Session Live: लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित

Parliament Monsoon Session: संसद के मानसून सत्र में आज यानी बुधवार को भी जोरदार हंगामे के आसार हैं। दरअसल, केंद्र सरकार लोकसभा में तीन महत्वपूर्ण विधेयक पेश करने जा रही है। इनका उद्देश्य प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री या केंद्र शासित प्रदेश के मंत्री को गंभीर आपराधिक मामलों में गिरफ्तारी या हिरासत की स्थिति में पद से हटाना है। वहीं,  कैबिनेट से मंजूरी के बाद ऑनलाइन रियल मनी गेमिंग प्लेटफॉर्म को विनियमित करने के से जुड़े एक विधेयक को भी सरकार आज सदन में पेश कर सकती है।



By admin