• Mon. Dec 8th, 2025

24×7 Live News

Apdin News

Parliament Vande Mataram Discussion LIVE आप वंदे मातरम की क्रोनोलॉजी को समझिए प्रियंका गांधी का पीएम मोदी पर पलटवार

Byadmin

Dec 8, 2025


Vande Mataram Lok Sabha Discussion Live: राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ पर संसद में विशेष चर्चा का आयोजन किया जा रहा है। लोकसभा में प्रधानमंत्री मोदी ने चर्चा की शुरुआत की। इसके बाद राज्यसभा में भी यह चर्चा होगी, जिसमें कई मंत्री भाग लेंगे।

Parliament Vande Mataram Discussion LIVE: 'आप वंदे मातरम की क्रोनोलॉजी को समझिए', प्रियंका गांधी का पीएम मोदी पर पलटवार

9 दिसंबर को राज्यसभा में चर्चा होगी

8 Dec 20254:19:51 PM

लोकसभा में प्रियंका गांधी ने BJP के सवालों का दिया जवाब

लोकसभा में वंदे मातरम को लेकर चल रही बहस के दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम पर बहस इसलिए हो रही है, क्योंकि बंगाल में चुनाव होने वाले हैं। उन्होंने पीएम मोदी पर पलटवार करते हुए कहा कि वंदे मातरम को लेकर हो रही बहस की क्रोनोलॉजी को समझना जरूरी है।

8 Dec 20252:20:56 PM

वंदे मातरम केवल गाने के लिए नहीं बल्कि निभाने के लिए हो: अखिलेश यादव

लोकसभा में ‘वंदे मातरम’ के 150 साल पूरे होने पर बहस के दौरान समाजवादी पार्टी सांसद अखिलेश यादव ने कहा कि वंदे मातरम ने देश को एक किया और आजादी की लड़ाई में जान डाली। सत्ता पक्ष हमेशा सब कुछ अपना बनाना चाहता है। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम को अंग्रेजों ने बैन भी कर दिया था, उसके बाद भी हमारे क्रांतिकारी लोग माने नहीं, वंदे मातरम को उन्होंने हमेशा दिल और दिमाग में रखा। स्वदेशी आंदोलन में भी हम लोग इसी गाने के सहारे चले। सपा सांसद अखिलेश यादव ने कहा कि वंदे मातरम केवल गाने के लिए नहीं बल्कि निभाने के लिए हो। 

8 Dec 20252:09:05 PM

पंडित नेहरू के योगदान पर काला दाग नहीं लगा पाएंगे: गौरव गोगोई

लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता गौरव गोगोई ने चर्चा में हिस्सा लिया। गोगोई ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसी विषय पर बोलने के समय पंडित नेहरू जी और कांग्रेस का नाम कितनी बार लेते हैं। इसकी बानगी आज देश को बता रहा हूं। ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान- पंडित नेहरू जी का नाम 14 बार और कांग्रेस का नाम 50 बार। संविधान की 75वीं वर्षगांठ- पंडित नेहरू जी का नाम 10 बार और कांग्रेस का नाम 26 बार। 2022 में राष्ट्रपति अभिभाषण- पंडित नेहरू जी का नाम 15 बार। 2020 में राष्ट्रपति अभिभाषण- पंडित नेहरू जी का नाम 20 बार। गौरव गोगोई ने कहा कि मैं बड़ी विनम्रता से नरेंद्र मोदी जी और उनके पूरे सिस्टम से कहना चाहता हूं, आप जितनी भी कोशिश कर लें- पंडित नेहरू  के योगदान पर एक भी काला दाग नहीं लगा पाएंगे।।

8 Dec 20251:08:37 PM

पीएम ने कहा, ‘अंग्रेज समझ चुके थे कि 1857 के बाद भारत में लंबे समय तक टिक पाना उनके लिए मुश्किल होता जा रहा है। जिस प्रकार के सपने लेकर वे आए थे, उन्हें यह साफ दिखने लगा कि जब तक भारत को बांटा नहीं जाएगा, लोगों को आपस में लड़ाया नहीं जाएगा, तब तक यहां राज करना कठिन है। तब अंग्रेज़ों ने ‘बांटो और राज करो’ का रास्ता चुना, और उन्होंने बंगाल को इसकी प्रयोगशाला बनाया। अंग्रेजों ने 1905 में बंगाल का विभाजन किया, तो वंदे मातरम् चट्टान की तरह खड़ा रहा। यह नारा गली–गली का स्वर बन गया। अंग्रेजों ने बंगाल विभाजन के माध्यम से भारत को कमजोर करने की दिशा पकड़ ली थी, लेकिन वंदे मातरम् अंग्रेजों के लिए चुनौती और देश के लिए शक्ति की चट्टान बनता गया। बंगाल की एकता के लिए वंदे मातरम् गली–गली का नारा बन गया था, और यही नारा बंगाल को प्रेरणा देता था।

8 Dec 20251:07:18 PM

पीएम मोदी ने कहा, ‘वंदे मातरम् का जो जन–जन से जुड़ाव था, वह हमारे स्वतंत्रता संग्राम की एक लंबी गाथा की अभिव्यक्ति बन जाता है। जब भी किसी नदी की चर्चा होती है, तो उस नदी के साथ एक सांस्कृतिक धारा-प्रवाह, एक विकास-यात्रा की धारा-प्रवाह, एक जन–जीवन की धारा-प्रवाह स्वतः जुड़ जाती है। लेकिन क्या कभी किसी ने सोचा है कि आजादी की जंग की पूरी यात्रा वंदे मातरम् की भावनाओं से होकर गुजरती थी? ऐसा भाव-काव्य शायद दुनिया में कहीं उपलब्ध नहीं होगा।

8 Dec 202512:28:57 PM

पीएम ने आपातकाल का किया जिक्र

पीएम मोदी ने कहा, ‘वंदे मातरम् की 150 वर्ष की यात्रा अनेक पड़ावों से गुजरी है, लेकिन जब वंदे मातरम् के 50 वर्ष हुए, तब देश गुलामी में जीने के लिए मजबूर था। जब वंदे मातरम् के 100 वर्ष हुए, तब देश आपातकाल की जंजीरों में जकड़ा हुआ था, और जब वंदे मातरम् का अत्यंत उत्तम पर्व होना चाहिए था, तब भारत के संविधान का गला घोंट दिया गया था। जब वंदे मातरम् के 100 वर्ष हुए, तब देशभक्ति के लिए जीने-मरने वाले लोगों को जेल की सलाखों के पीछे बंद कर दिया गया था। जिस वंदे मातरम् के गीत ने देश को आजादी की ऊर्जा दी थी, उसके 100 वर्ष पूरे होने पर हमारे इतिहास का एक काला कालखंड दुर्भाग्य से उजागर हो गया।

8 Dec 202512:27:39 PM

पीएम बोले- हम सभी इस ऐतिहासिक अवसर के साक्षी

वंदे मातरम पर चर्चा के दौरान पीएम मोदी ने कहा, ‘जिस मंत्र ने, जिस जयघोष ने देश के आज़ादी के आंदोलन को ऊर्जा और प्रेरणा दी थी, त्याग और तपस्या का मार्ग दिखाया था, उस वंदे मातरम् का पुण्य स्मरण करना इस सदन में हम सबका बहुत बड़ा सौभाग्य है। हमारे लिए यह गर्व की बात है कि वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं और हम सभी इस ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बन रहे हैं।

यह भी पढ़ें: 200 छात्रों पर अंग्रेजों ने ठोका था 5-5 रुपये का जुर्माना, गीत से राष्‍ट्रगीत बनने की ‘वंदे मातरम्’ की अनोखी कहानी

यह भी पढ़ें: एक तुगलकी फरमान के जवाब में लिखा गया था वंदे मातरम, पढ़ें 150 साल पुराने इस गीत का सुनहरा इतिहास

8 Dec 202512:12:35 PM

पीएम मोदी लोकसभा पहुंचे

वंदे मातरम पर चर्चा में हिस्सा लेने के लिए पीएम मोदी लोकसभा पहुंच चुके हैं। थोड़ी देर में चर्चा की शुरुआत होगी।

8 Dec 202511:11:40 AM

लोकसभा में प्रश्नकाल की शुरुआत

लोकसभा की कार्यवाही शुरू हो चुकी है। नियमों के मुताबिक, पहले प्रश्नकाल होता है। दोपहर करीब 12 बजे पीएम मोदी के संबोधन से वंदे मातरम पर चर्चा की शुरुआत होगी।

8 Dec 202510:52:57 AM

गिरिराज सिंह ने कहा- कुछ लोग वंदे मातरम नहीं मानते

भाजपा सांसद गिरिराज सिंह ने कहा, ‘कुछ लोग वंदे मातरम में यकीन नहीं रखते, लेकिन बाबरी मस्जिद पर रखते हैं। यह हुमायूं कबीर ने नहीं, बल्कि ममता बनर्जी ने करवाया है। यह एक सोची-समझी रणनीति के तहत किया गया है और अब ममता बनर्जी को इसके नतीजे भुगतने होंगे।’

8 Dec 20259:59:27 AM

शहजाद पूनावाला बोले- नेहरू वंदे मातरम के खिलाफ थे

भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने संसद में वंदे मातरम पर होने वाली चर्चा को लेकर कहा, ‘पूरा देश दोनों सदनों में एक ऐतिहासिक पल देखेगा। यह सिर्फ एक गीत नहीं है, बल्कि एक ऐसी पुकार है जिसने करोड़ों भारतीयों को ब्रिटिश राज, गुलामी, हमलावरों के खिलाफ उनकी लड़ाई में एकजुट किया। नेहरू जी इस गाने के खिलाफ थे। तुष्टीकरण और वोट बैंक को प्राथमिकता देते हुए, उन्होंने इसके खिलाफ एक अभियान शुरू किया और कहा कि इसमें सांप्रदायिक रंग है।’



By admin