• Sun. Mar 9th, 2025

24×7 Live News

Apdin News

Part Of A Building Collapsed Due To Boiler Explosion In Ludhiana Four To Five People Are Likely Trapped – Amar Ujala Hindi News Live

Byadmin

Mar 9, 2025


संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Published by: विकास कुमार

Updated Sun, 09 Mar 2025 12:24 AM IST

हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई है और कुछ मलबे में बचे हैं। फंसे हुए मजदूरों को निकालने का काम जारी है। 


Part of a building collapsed due to boiler explosion in Ludhiana four to five people are likely trapped

फोकल प्वाइंट की ड़ाइंग फैक्टरी में फटा ब्वायलर, छत गिरी और मलबे के नीचे दबे मजदूर
– फोटो : अमर उजाला


loader



विस्तार


पंजाब के लुधियाना स्थित फोकल प्वाइंट के फेज आठ में स्थित कोहली डाइंग में शनिवार की शाम को बॉयलर फट गया। बॉयलर का धमाका इतना था कि उसकी आवाज से दो मंजिला छत का पिछला हिस्सा भरभरा कर गिर गया। इसमें 15 से 20 मजदूर नीचे दब गए। हादसे के आधा घंटा बाद 12 से अधिक मजदूर मलबे से बाहर निकल आए। उनमें से एक का पैर कट गया। छह लोगों को अस्पताल में ले जाया गया। इनमें से एक की मौत हो गई। बाकी घायलों का इलाज चल रहा है। कुछ मजदूर मलबे में फंसे हैं। उन्हे निकालने का काम चल रहा है। 

Trending Videos

By admin