• Tue. Mar 31st, 2026

24×7 Live News

Apdin News

Pbks Vs Gt Live Score:पंजाब का टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला, गुजरात के लिए दो खिलाड़ियों ने किया डेब्यू – Pbks Vs Gt Ipl Live Score: Punjab Kings Vs Gujarat Titans Match Scorecard Updates

Byadmin

Mar 31, 2026


07:07 PM, 31-Mar-2026

PBKS vs GT Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, एम शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबादा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज।

पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहाल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजेंद्र चहल।

07:01 PM, 31-Mar-2026

PBKS vs GT Live Score: पंजाब ने जीता टॉस

पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पंजाब के लिए इस मैच में विदेशी खिलाड़यों में कूपर, स्टोइनिस, बार्टलेट और यानसेन खेलेंगे। वहीं, गुजरात के लिए ग्लेन और आशिक शर्मा ने डेब्यू कर रहे हैं। गुजरात की प्लेइंग-11 में ग्लेन, बटलर, राशिद और रबादा शामिल हैं।

06:29 PM, 31-Mar-2026

PBKS vs GT Live Score: शीर्ष क्रम पर निर्भर गुजरात

यह आईपीएल सीजन गिल के लिए बेहद अहम होगा। उनके पास भारतीय टी20 टीम में अपनी जगह फिर से बनाने का मौका होगा। गिल भारत की वनडे और टी20 टीम के कप्तान हैं। एक समय टी20 टीम के उपकप्तान बनाए जाने के बावजूद फॉर्म में गिरावट के कारण गिल टी20 विश्व कप टीम में जगह नहीं बना पाए थे। 2023 सीजन के बाद हार्दिक पांड्या के टीम छोड़ने से गिल की कप्तानी पर भी ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है। 2022 में अपने पहले ही सीजन में खिताब जीतने के बाद से गुजरात टाइटंस ने लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाली टीम के तौर पर अपनी एक खास पहचान बनाई है और वे नियमित रूप से प्लेऑफ तक पहुंचते रहे हैं। वे इस नए सीजन में एक मजबूत और स्थिर टीम के साथ उतर रहे हैं। उन्होंने अपनी टीम के ज्यादातर खिलाड़ियों को रिटेन किया है। एक बार फिर वे अपने मजबूत शीर्ष क्रम पर ही काफी हद तक निर्भर रहेंगे।

06:20 PM, 31-Mar-2026

PBKS vs GT Live Score: श्रेयस-गिल होंगे मुख्य आकर्षण

पंजाब और गुजरात के बीच ये मुकाबला मुल्लांपुर के महाराज यदवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होगा। दोनों टीमें इस मुकाबले को जीतकर शानदार तरीके से अपने नए अभियान की शुरुआत करना चाहेंगी। इस मुकाबले में भारत के दो मुख्य खिलाड़ी शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर मुख्य आकर्षण होंगे। एक ओर गुजरात टाइटंस की कमान शुभमन गिल के हाथ में है, तो दूसरी तरफ श्रेयस अय्यर पंजाब किंग्स की कमान संभालेंगे।

06:08 PM, 31-Mar-2026

PBKS vs GT Live Score: खुद को साबित करने उतरेंगे गिल-श्रेयस

भारतीय टीम से बाहर चल रहे टी20 बल्लेबाज शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर जब आईपीएल 2026 के मैच में क्रमश: गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स की अगुआई करेंगे तो उनका इरादा खुद को साबित करने का भी होगा। भारत के टेस्ट और वनडे कप्तान गिल को टी20 टीम का उपकप्तान बनाया गया था, लेकिन बाद में विश्व कप टीम से बाहर कर दिया गया। उनकी जगह संजू सैमसन को चुना गया था जिनका भारत की खिताबी जीत में अहम योगदान रहा।

06:05 PM, 31-Mar-2026

PBKS vs GT Live Score: पंजाब का टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला, गुजरात के लिए दो खिलाड़ियों ने किया डेब्यू

IPL Live Cricket Score, PBKS vs GT 2026: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आईपीएल 2026 का आज चौथा मुकाबला गुजरात टाइंटस और पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है। ये मैच न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में हो रहा है। दोनों ही टीमों का इस सीजन का यह पहला मैच है। 

By admin