04:59 PM, 11-Apr-2026
PBKS vs SRH Live Score: सनराइजर्स को चौथा झटका
सनराइजर्स हैदराबाद को अनिकेत वर्मा के रूप में चौथा झटका लगा है। अनिकेत रन आउट होकर पवेलियन लौट गए। अनिकेत ने नौ गेंदों पर एक चौका और एक छक्के की मदद से 18 रन बनाए।
04:44 PM, 11-Apr-2026
PBKS vs SRH Live Score: सनराइजर्स को तीसरा झटका
अर्शदीप सिंह ने ईशान किशन को आउट कर सनराइजर्स हैदराबाद को तीसरा झटका दिया है। ईशान 17 गेंदों पर तीन चौके और एक छक्के की मदद से 27 रन बनाकर आउट हुए।
04:34 PM, 11-Apr-2026
PBKS vs SRH Live Score: सनराइजर्स का स्कोर 150 के पार
पंजाब किंग्स के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 150 रन के पार पहुंच गया है। सनराइजर्स के लिए हेनरिच क्लासेन और ईशान किशन क्रीज पर मौजूद हैं। पंजाब को अब तक दो सफलता मिल चुकी है।
04:19 PM, 11-Apr-2026
PBKS vs SRH Live Score: अभिषेक पवेलियन लौटे
अभिषेक शर्मा की शानदार पारी का अंत शशांक सिंह ने किया। शशांक ने पहले हेड को आउट किया और फिर अभिषेक को पवेलियन की राह दिखाई। अभिषेक 28 गेंदों पर पांच चौकों और आठ छक्कों की मदद से 74 रन बनाकर आउट हुए।
04:17 PM, 11-Apr-2026
PBKS vs SRH Live Score: सनराइजर्स को पहला झटका
सनराइजर्स हैदराबाद को ट्रेविस हेड के रूप में पहला झटका लगा है। हेड 23 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 38 रन बनाकर आउट हुए। हेड और अभिषेक के बीच पहले विकेट के लिए 120 रनों की साझेदारी हुई।
04:04 PM, 11-Apr-2026
PBKS vs SRH Live Score: सनराइजर्स का स्कोर 100 के पार
पंजाब के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर पावरप्ले में ही 100 रन के पार पहुंच गया है। सनराइजर्स ने छह ओवर में बिना किसी नुकसान के 105 रन बनाए हैं। अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं।
03:56 PM, 11-Apr-2026
PBKS vs SRH Live Score: अभिषेक का पचासा
अभिषेक शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 18 गेंदों पर अर्धशतक जड़ दिया है। अभिषेक और हेड ने सनराइजर्स को मजबूत शुरुआत दिलाई है और पावरप्ले खत्म होने से पहले ही टीम का स्कोर 75 के पार पहुंच गया है।
03:48 PM, 11-Apr-2026
PBKS vs SRH Live Score: हैदराबाद की अच्छी शुरुआत
पंजाब के खिलाफ हैदराबाद ने दमदार शुरुआत की है। अभिषेक शर्मा शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं और अब तक उनका योगदान ज्यादा है।
03:32 PM, 11-Apr-2026
PBKS vs SRH Live Score: हैदराबाद की बल्लेबाजी शुरू
पंजाब किंग्स के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा क्रीज पर मौजूद हैं।
03:07 PM, 11-Apr-2026
PBKS vs SRH Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11
सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर), हेनरिच क्लासेन, सलील अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, ईशान मलिंगा।
इम्पैक्ट सब: जयदेव उनादकट, लियाम लिविंगस्टोन, शिवम मावी, प्रफुल हिंगे, कामिंदु मेंडिस।
पंजाब किंग्स: प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, जैवियर बार्टलेट, विजकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
इम्पैक्ट सब: नेहल वढेरा, विष्णु विनोद, सूर्यांश शेडगे, यश ठाकुर, हरप्रीत बरार।