• Mon. Jun 16th, 2025

24×7 Live News

Apdin News

Pune Bridge Collapses: पुणे के पास इंद्रायणी नदी पर बना पुल ढहने से कई पर्यटक बह गए, दो की मौत; बचाव अभियान जारी

Byadmin

Jun 15, 2025


Pune Bridge Collapses News रविवार को पुणे में इंद्रायणी नदी (Indrayani River) पर बना एक पुल ढह गया। पुल के ढह जाने से 2 लोगों की मौत हो गई है जबकि कई पर्यटकों के डूबने की आशंका है। पुलिस ने बताया कि महाराष्ट्र के पुणे जिले में इंद्रायणी नदी पर बना एक लोहे का पुल रविवार दोपहर ढह गया। इस हादसे में कुछ लोगों के बह जाने की आशंका है।

डिजिटल डेस्क, पुणे। Pune Bridge Collapses: रविवार को पुणे में इंद्रायणी नदी (Indrayani River) पर बना एक पुल ढह गया। पुल के ढह जाने से कई पर्यटकों के डूबने की आशंका है। यह घटना कुंडमाला में हुई, जो एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल (Pune News) है। जहां मानसून के दौरान काफी संख्या में पर्यटक आते हैं। महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि इंद्रायणी नदी पर पुल ढहने से दो लोगों की मौत, 32 घायल, छह को बचा लिया गया, जबकि कुछ लोग बह गए हैं।

एनसीपी विधायक सुनील शेलके ने कहा कि दुर्भाग्य से दो पर्यटकों की जान चली गई है। इसके अलावा चार से पांच लोगों को बचा लिया गया है। एनडीआरएफ की टीमें यहां तैनात की गई हैं।

पुणे ब्रिज हादसे में 2 की मौत

डीसीपी विशाल गायकवाड़ (जोन 2, पिंपरी चिंचवाड़) ने बताया कि झील और झरने के पास बना एक पुराना लोहे का पुल दोपहर 3:30 से 4:30 बजे के बीच ढह गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, दो लोगों की मौत हो गई है और 6-7 अन्य घायल हो गए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। एनडीआरएफ की टीम पहुंच गई है और बचाव अभियान चला रही है।

बचाव अभियान जारी

पुलिस ने बताया कि मावल तहसील के कुंदमाला इलाके के पास हुई इस घटना के बाद अब तक तीन लोगों को बचा लिया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि एनडीआरएफ की टीमें घटनास्थल पर बचाव अभियान चला रही हैं।

तीन लोगों को बचा लिया गया

तलेगांव दाभाड़े पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इंद्रायणी नदी पर बने लोहे के पुल के ढह जाने के बाद अब तक कई व्यक्ति के बह जाने की आशंका है, जबकि तीन अन्य को बचा लिया गया है।

15 लोगों के फंसे होने की आशंका

पिंपरी चिंचवड़ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस स्टेशन के अंतर्गत कुंदामाला गांव के पास इंद्रायणी नदी पर एक पुल ढह गया। 10 से 15 लोगों के फंसे होने की आशंका है। 5 से 6 लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
यह भी पढ़ें: भारी बारिश में टूटा मुंबई-गोवा हाइवे पर बना पुल, जानें; 10 खास बातें

By admin