रूसी न्यूज एजेंसियों के अनुसार, राष्ट्रपति पुतिन 4-5 दिसंबर को भारत दौरे पर आ सकते हैं। इस यात्रा के दौरान, भारत और रूस के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर जोर दिया जाएगा। व्यापार, रक्षा, ऊर्जा और तकनीक जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा होने की संभावना है। यह दौरा दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी को बढ़ावा देगा।

फाइल फोटो- रॉयटर्स
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बुलावे पर 4-5 दिसंबर को भारत आने की योजना बना रहे हैं। रूसी सरकारी न्यूज एजेंसियों ने यह जानकारी दी है। माना जा रहा है कि इस दौरे में रूसी राष्ट्रपति से तेल खरीद के साथ रक्षा और व्यापार जैसे बड़े मुद्दों पर चर्चा होगी।
(खबर अपडेट हो रही है)