• Sun. Oct 27th, 2024

24×7 Live News

Apdin News

Rambhadracharya Abhinav Viral Video,अभिनव अरोड़ा को रामभद्राचार्य ने मंच से नीचे उतारा, मूर्ख कहा – rambhadracharya took abhinav arora down from the stage and called him a fool

Byadmin

Oct 27, 2024


चित्रकूट: बाल संत के नाम से मशहूर अभिनव अरोड़ा इस समय चर्चा में बने हुए हैं। उनके चर्चा में बने रहने का कारण रामभद्रचार्य महाराज द्वारा मंच से नीचे उतारने का है। वहीं, रामभद्राचार्य ने अभिनव अरोड़ा को मूर्ख भी कहा है। मंच से उतारने का अभिनव अरोड़ा का यह वीडियो अब सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।सोशल मीडिया पर इस समय एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में रामभद्राचार्य महाराज अभिनव अरोड़ा को उस समय मंच से उतारते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिस समय अभिनव अरोड़ा राम नाम का जयकारा लगाते हैं। वहीं, 26 अक्टूबर को सुल्तानपुर कार्यक्रम में पहुंचे रामभद्राचार्य महाराज ने वायरल वीडियो पर कहा कि वो मूर्ख है। कहता है कि भगवान कृष्ण उसके साथ पढ़ते थे। उसको तो शिष्टता से बात तक करनी नहीं आती है। भगवान क्या उसके साथ पढ़ेंगे। मैंने उसको वृंदावन में भी बहुत डांटा था।

वायरल वीडियो पर अभिनव अरोड़ा को यूजर ट्रोल कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोग अभिनव अरोड़ा के पक्ष में खड़े दिखाई दे रहे हैं। एक एक्स यूजर ने लिखा है कि अभिनव अरोड़ा के माता-पिता ने अपने बेटे की रील बनाने के लिए रामभद्राचार्य जी के मंच का फायदा उठाने की कोशिश की, लेकिन महाराज जी ने उनकी चालाकी भांप ली और उन्हें मंच से उतार दिया।

बता दें कि अभिनव अरोड़ा राधा रानी का गुणगान करते हुए वीडियो और रील बनाकर शेयर करते रहते हैं। अक्सर उनको वृंदावन और बरसाना समेत मथुरा के धर्म स्थलों के वीडियो बनाकर शेयर करते हुए देखा जा चुका है।

By admin