रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया जल्द ही 50 रुपये के नए नोट जारी करेगा। इन नोटों पर नए गवर्नर संजय मल्होत्रा के हस्ताक्षर होंगे। आरबीआई ने बताया कि नए नोट का डिजाइन मौजूदा समय में चलन में मौजूदा महात्मा गांधी सीरीज जैसा होगा। संजय मल्होत्रा हाल ही में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर नियुक्त किए गए हैं। इससे पहले शक्तिकांत दास आरबीआई के गवर्नर थे।
पीटीआई, मुंबई। आरबीआई ने बुधवार को बताया कि जल्द ही 50 रुपये के नए नोट जारी किए जाएंगे, जिन पर नए गवर्नर संजय मल्होत्रा के हस्ताक्षर होंगे। मल्होत्रा दिसंबर में ही आरबीआई के गवर्नर बने हैं और उन्होंने शक्तिकांत दास का स्थान लिया है। आरबीआई ने बताया कि नए नोट का डिजाइन मौजूदा समय में चलन में मौजूदा महात्मा गांधी सीरीज जैसा होगा।
इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।
देश-दुनिया की हर ताज़ा खबर और सटीक जानकारी, हर पल आपके मोबाइल पर! अभी डाउनलोड करें- जागरण ऐप