• Sun. Oct 13th, 2024

24×7 Live News

Apdin News

Records: India Has Scored 200+ Runs Most Number Of Times, All Stats Broken In India Vs Bangladesh 3rd T20i – Amar Ujala Hindi News Live

Byadmin

Oct 13, 2024


2024 में टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत की जीत का प्रतिशत 95.45 है, जो किसी भी टीम द्वारा एक कैलेंडर ईयर में कम से कम 12 टी20 मैच खेलने वाली टीमों में अब तक का सर्वश्रेष्ठ है।


Records: India has scored 200+ runs most number of times, All stats broken in India vs Bangladesh 3rd T20I

भारत बनाम बांग्लादेश
– फोटो : BCCI

Trending Videos



विस्तार


भारत ने बांग्लादेश को तीन मैचों की टी20 सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले में 133 रन से हरा दिया। टीम इंडिया ने इसी के साथ बांग्लादेश को क्लीन स्वीप कर दिया। रनों के लिहाज से यह भारत की टी20 में तीसरी सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले 2023 में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड क 168 रन और 2018 में डबलिन में आयरलैंड को 143 रन से हराया था। यह टीम इंडिया की इस साल (2024) 21वीं जीत रही। किसी भी टीम द्वारा एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा टी20 अंतरराष्ट्रीय जीतने का रिकॉर्ड युगांडा के नाम है। उसने 2023 में 29 मैच जीते थे। वहीं, भारत ने 2022 में 28 मैच जीते थे। भारत और तंजानिया (साल 2022) ने संयुक्त रूप से 21-21 मैच जीते हैं। 2024 में टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत की जीत का प्रतिशत 95.45 है, जो किसी भी टीम द्वारा एक कैलेंडर ईयर में कम से कम 12 टी20 मैच खेलने वाली टीमों में अब तक का सर्वश्रेष्ठ है।

Trending Videos

T20I में भारत के लिए सबसे बड़ा जीत का अंतर

मैच जीत का अंतर जगह साल
भारत बनाम न्यूजीलैंड 168 रन अहमदाबाद 2023
भारत बनाम आयरलैंड 143 रन डबलिन 2018
भारत बनाम बांग्लादेश 133 रन हैदराबाद 2024
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका 106 रन जोहान्सबर्ग 2023
भारत बनाम अफगानिस्तान 101 रन दुबई 2022
भारत बनाम जिम्बाब्वे 100 रन हरारे 2024

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा T20I जीतने वाली टीमें

साल टीम जीत की संख्या
2023 युगांडा 29
2022 भारत 28
2022 तंजानिया 21
2024 भारत 21*
2021 पाकिस्तान 20

By admin