• Fri. Oct 18th, 2024

24×7 Live News

Apdin News

Saanp News: बाप रे बाप! हरे सांप का पूंछ भूरा मतलब खतरा, बंबू ग्रीन पिट वाइपर को पहचान लीजिए

Byadmin

Oct 18, 2024


पटना: दुनिया भर में सांपों की हजारों प्रजातियां पाई जाती हैं, जिनमें से कुछ बेहद जहरीली होती हैं। हरे रंग के सांप अक्सर विषहीन माने जाते हैं, लेकिन ये धारणा खतरनाक हो सकती है। बांस के हरे रंग के वाइपर जैसे सांप बेहद जहरीले होते हैं और इनके काटने से मौत भी हो सकती है। दुनिया भर में सांपों की 2500 से 3000 प्रजातियां पाई जाती हैं, जिनमें से कई हरे रंग की होती हैं। ज्यादातर हरे रंग के सांप विषहीन होते हैं और अपने हरे रंग का इस्तेमाल पत्तेदार परिवेश में छिपने के लिए करते हैं। हालांकि, सभी हरे सांपों को सुरक्षित मान लेना खतरनाक हो सकता है। बंबू ग्रीन पिट वाइपर एक ऐसा ही सांप है, जो बेहद जहरीला होता है।

हरे सांप का पूंछ भूरा मतलब खतरा

वैसे, भारत में सांपों की 300 से ज्यादा प्रजातियां पाई जाती हैं, जिनमें से 60 से अधिक जहरीली होती हैं। ये सांप काले, लाल, हरे, भूरे और नारंगी रंग के होते हैं। हरे रंग के सांपों को अक्सर विषहीन माना जाता है, लेकिन ये धारणा हमेशा सही नहीं होती। बांस का हरा वाइपर इसका एक उदाहरण है। हरा सांप बिहार के वाल्मिकीनगर समेत पश्चिमी बंगाल, तमिलनाडु और मेघालय जैसे राज्यों में पाए जाते हैं। पूंछ पर भूरा रंग हरे सांप के जहरीले होने की पहचान होती है।

रात में ज्यादा एक्टिव ग्रीन पिट वाइपर

बंबू ग्रीन पिट वाइपर के अलावा, हरे रंग के सांपों में खुरदुरा हरा सांप, चिकना हरा सांप, घास का सांप, हरा चाबुक सांप, उद्यान सांप, बेल सांप और कीलदार हरा सांप शामिल हैं। इनमें से ज्यादातर सांप विषहीन होते हैं, लेकिन बांस का हरा वाइपर बेहद जहरीला होता है। इसके काटने से इंसान के टिशू बुरी तरह प्रभावित होते हैं और उनकी मौत हो सकती है। ये रात में ज्यादा एक्टिव रहता है। पहाड़ के तराई इलाकों में हरे रंग की घास या खेतों के झाड़ियों में इसे पाया जाता है।

सालाना 45-54 लाख लोग सांप के शिकार

बांस के हरे वाइपर का जहर मुख्य रूप से न्यूरोटॉक्सिक होता है, जो आपके केंद्रीय तंत्रिका तंत्र पर हमला करता है। यह आपके शरीर के ऊतकों या रक्त कोशिकाओं को भी नुकसान पहुंचा सकता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, दुनिया भर में हर साल लगभग 45-54 लाख लोग सांप के काटने का शिकार होते हैं। इनमें से 18 लाख से 27 लाख लोग बीमार हो जाते हैं और 81 हजार से 1 लाख 38 हजार लोग अपनी जान गंवा देते हैं।

सभी हरा सांप विषहीन नहीं होता

नेचर एनवायरनमेंट वाइल्ड लाइफ ऑफ सोसाइटी (NEWS) के मुताबिक हरे रंग के वाइपर सांप की अधिकांश प्रजातियां जहरीली नहीं होती हैं लेकिन, बंबू ग्रीन पिट वाइपर काफी जहरीला होता है। इसलिए, अगर आपको कोई हरा सांप दिखाई दे, तो उसे छेड़ने से बचें और उससे दूरी बनाए रखें। यह याद रखना जरूरी है कि सभी हरे सांप विषहीन नहीं होते हैं। अगर आपको सांप काट ले, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

By admin