• Tue. Feb 17th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

Salim Khan Health Update:कैसी है सलीम खान की हालत? डॉक्टर ने दिया सेहत पर अपडेट, जानिए क्या कहा? – Salim Khan Health Update: Salman Khan Father Veteran Screenwriter Is Stable But Under Close Observation

Byadmin

Feb 17, 2026


सलमान खान के पिता और दिग्गज स्क्रिप्ट राइटर सलीम खान की आज मंगलवार को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की निगरानी में आईसीयू में उनका उपचार चल रहा है। लीलावती अस्पताल में सीनियर पल्मोनोलॉजिस्ट और चेस्ट मेडिसिन के कंसल्टेंट डॉ. जलील पार्कर ने अमर उजाला से एक्सक्लूसिव बातचीत में सलीम खान की सेहत को लेकर अपडेट दिया है। 

सुबह कराया गया सलीम खान को भर्ती

डॉ. जलील पार्कर ने बताया, ‘सलीम खान को सुबह 8.30 बजे लीलावती हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती कराया गया। उन्हें उनके फैमिली डॉक्टर, डॉ. संदीप चोपड़ा इमरजेंसी में लाए थे। सलीम खान को पहली मंजिल पर इंटेंसिव केयर में शिफ्ट कर दिया गया। डॉ. विनय चव्हाण (न्यूरोलॉजिस्ट), डॉ. अजीत मेनन (कार्डियोलॉजिस्ट), डॉ. नितिन डांगे (न्यूरोसर्जन) और डॉ. बिनीत अहलूवालिया सहित डॉक्टरों की एक टीम ने उनका इलाज किया। 

कल प्रेस बुलेटिन में दिया जाएगा हेल्थ अपडेट

डॉ. पार्कर ने कहा कि रिश्तेदारों की रिक्वेस्ट का सम्मान करते हुए सलीम खान की सेहत से संबंधित आज और जानकारी शेयर नहीं की जा रही है। हालांकि, कल सुबह 11 बजे हम रिश्तेदारों की सहमति से और सलीम खान की निजता को पूरी तरह बनाए रखते हुए एक प्रेस बुलेटिन देंगे। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है, लेकिन उनके क्लिनिकल स्टेटस के संबंध में उन पर कड़ी नजर रखी जा रही है’।

By admin