सलीम खान इन दिनों अस्वस्थ हैं। इस वजह से सलमान खान और उनका परिवार काफी चिंता में है। पूरे खान परिवार को अस्पताल में आते-जाते देखा जा रहा है। इसी बीच ‘बैटल ऑफ गलवां’ में सलमान खान के अपोजिट नजर आने वाली एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह ने बताया है कि सलीम खान अब कैसे हैं? साथ ही जावेद अख्तर, आमिर खान और खान परिवार के कई सदस्यों को आज अस्पताल के बाहर देखा गया। ये सभी सलीम खान की सेहत को लेकर चिंतिंत दिखे।
सलीम खान की सेहत पर क्या बोलीं चित्रांगदा सिंह?
हाल ही में चित्रांगदा सिंह एक इवेंट में शामिल हुईं। इस दौरान आईएएनएस से बातचीत में उन्होंने कहा, ‘वह (सलीम खान) बहुत बेहतर हैं। मैं उनके लिए प्रार्थना करती हूं। उनकी अच्छी सेहत की कामना करती हूं।’ सलमान खान से जुड़े करीब लोग सलीम खान को देखने के लिए, उनकी सेहत के बारे में जानने के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं।
सलमान खान पिता को देखने फिर पहुंचे
सलमान खान अपने पिता की सेहत को लेकर काफी परेशान हैं। उनके चेहरे पर दुख और उदासी देखी जा सकती है। आज भी वह अपने पिता को देखने अस्पताल पहुंचे हैं।
आमिर खान गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट संग सलीम खान को देखने पहुंचे
सलमान खान के करीबी और बॉलीवुड के चर्चित एक्टर आमिर खान भी अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ सलीम खान का हाल-चाल जानने के लिए गुरुवार को अस्पताल पहुंचे हैं।
View this post on Instagram
शिल्पा शेट्टी भी सलीम खान को देखने अस्पताल आईं
कई बॉलीवुड सेलिब्रिटी भी सलीम खान की सेहत के बारे में जानने के लिए, उनका हाल-चाल पूछने के लिए अस्पताल आ रहे हैं। गुरुवार को शिल्पा शेट्टी भी सलीम खान का हाल-चाल जानने हॉस्पिटल आईं। वह अपनी मां के साथ अस्पताल पहुंची थीं।
दूसरे दिन सलीम खान का हाल-चाल जानने पहुंचे जावेद अख्तर
जावेद अख्तर और सलीम खान ने करियर की शुरुआत में जोड़ी बनाकर काम किया। कई हिट फिल्में बॉलीवुड को दीं। लेकिन बाद में इनकी जोड़ी टूट गई लेकिन रिश्ते पहले की तरह मधुर बने रहे। सलीम खान बीमार हुए तो जावेद अख्तर लगातार दूसरे दिन उनका हाल जानने अस्पताल पहुंचे। वहीं परिवार वालों का आना-जाना लगातार जारी है। सलमान खान को लगातार अस्पताल में देखा गया है।