• Fri. Mar 20th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

Sambhal Eid Alert:ईद पर मिश्रित इलाकों में पुलिस-प्रशासन ने बढ़ाई चौकसी, इस बार नहीं सजेगी जामा मस्जिद – Alert In Sambhal: Police Heighten Vigilance In Mixed-population Ahead Of Eid; Jama Masjid Will Not Decorated

Byadmin

Mar 20, 2026


रमजान के अंतिम जुमे को अलविदा की नमाज शुक्रवार को अदा की जाएगी। शनिवार को ईद उल फितर मनाई जाएगी। इसके लिए पुलिस-प्रशासन अलर्ट हो गया है। एहतियाती तौर पर चौकसी बढ़ा गई है। संवेदनशील इलाके में ड्रोन से निगरानी की जा रही है।

साथ ही मजिस्ट्रेट और भारी फोर्स तैनात किया जाएगा। सुरक्षा और व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए डीएम और एसपी ने संभल शहर का निरीक्षण किया। इससे पहले बृहस्पतिवार की शाम डीएम और एसपी ने जनसंवाद कर शांतिपूर्ण त्योहार मनाने की अपील की।

इस दौरान मुख्य मार्गों पर स्थित मस्जिदों के आसपास ड्रोन से निगरानी कराई गई। डीएम ने बताया कि संभल शहर में 19 मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। जिले के प्रत्येक थाने पर एक मजिस्ट्रेट को जिम्मेदारी सौंपी है। नई परंपरा नहीं डालने की हिदायत पीस कमेटी की बैठकों में दी जा चुकी है।

सार्वजनिक स्थानों पर बाधा कोई नहीं पहुंचाएगा। त्योहार आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाया जाए।किसी की भी अफवाह पर ध्यान नहीं देना है। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि संवेदनशील इलाके में पूरी निगरानी रखी जाए।

By admin