• Fri. Jun 20th, 2025

24×7 Live News

Apdin News

Sambhal Violence Rizwan Had Gathered A Crowd To Stop Survey At Behest Of Mp Burke – Amar Ujala Hindi News Live

Byadmin

Jun 20, 2025


अमर उजाला नेटवर्क, संभल
Published by: आकाश दुबे

Updated Fri, 20 Jun 2025 12:11 PM IST

Sambhal News: सांसद के व्यक्तिगत सहायक अब्दुल रहमान के पिता रिजवान की भूमिका भीड़ को एकत्र करने में सामने आई है। सांसद के कहने पर रिजवान ने ही फोन कर जामा मस्जिद के आसपास इलाके के साथ सरायतरीन से भीड़ को सर्वे रोकने के लिए बुलाया था। पुलिस ने चार्जशीट में लिखा है कि रिजवान जामा मस्जिद में इलेक्ट्रीशियन के तौर पर काम भी करता है।


Sambhal Violence Rizwan had gathered a crowd to stop survey at behest of MP Burke

संभल हिंसा
– फोटो : संवाद


loader



विस्तार


Ziaur Rahman Barq:  जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए बवाल का मुख्य साजिशकर्ता तो पुलिस ने सांसद जियाउर्रहमान बर्क और जामा मस्जिद कमेटी के सदर जफर अली एडवोकेट को माना है। चार्जशीट में इसका उल्लेख भी किया गया है। इसके अलावा सांसद के व्यक्तिगत सहायक अब्दुल रहमान के पिता रिजवान की भूमिका भीड़ को एकत्र करने में सामने आई है। सांसद के कहने पर रिजवान ने ही फोन कर जामा मस्जिद के आसपास इलाके के साथ सरायतरीन से भीड़ को सर्वे रोकने के लिए बुलाया था। यह सभी खुलासे रिजवान की सीडीआर सामने आने के बाद हुए थे। 

Trending Videos

By admin