नई दिल्ली: दिवंगत उद्योगपति रतन टाटा के अंतिम दिनों में साये की तरह उनके साथ दिखने वाले शांतनु नायडू को नई जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें टाटा ग्रुप की ऑटो कंपनी टाटा मोटर्स में जनरल मैनेजर और स्ट्रैटजिक इनिशिएटिव्स का प्रमुख बनाया गया है। नायडू ने अपनी नई जिम्मेदारी के बारे में LinkedIn पर एक भावुक पोस्ट लिखा है। नायडू ने बुजुर्गों की मदद के लिए 2021 में एक वेंचर Goodfellows शुरू किया था। इसमें रतन टाटा का भी निवेश था। साथ ही उन्होंने नायडू को एजुकेशन लोन भी दिया था। रतन टाटा में Goodfellows में अपनी हिस्सेदारी छोड़ दी थी। साथ ही उन्होंने अपनी वसीयत में नायडू का एजुकेशन लोन भी माफ कर दिया।नायडू ने LinkedIn में लिखा, ‘मुझे यह बाता साझा करते हुए खुशी हो रही है कि मैं टाटा मोटर्स में जनरल मैनेजर, हेड- स्ट्रैटजिक इनिशिएटिव्स के तौर पर नई शुरुआत कर रहा हूं। मुझे याद है कि जब सफेद शर्ट और नेवी पेंट्स पहने मेरे पापा टाटा मोटर्स के प्लांट से आते थे तो मैं खिड़की पर उनकी राह देखता था। जिंदगी जहां से चली थी फिर वहीं आ गई।’ 2014 में सावित्री फुले पुणे यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग करने के बाद नायडू ने 2016 में कॉर्नेल यूनिवर्सिटी से एमबीए किया।
Tata Group: विदेशी कंपनी के हाथ बिक गया टाटा ग्रुप का यह बिजनस, RBI ने दे दी डील को मंजूरी
वायरल वीडियो
उनका एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें वह रतन टाटा के जन्मदिन पर सॉन्ग गा रहे हैं। ऑटोमोबाइल डिजाइन इंजीनियर नायडू ने 2014 में आवारा कुत्तों को तेज रफ्तार कारों से बचाने के लिए एक सिस्टम विकसित किया था। रतन टाटा को आवारा कुत्तों की फिक्र रहती थी और उन्होंने टाटा के मुख्यालय बॉम्बे हाउस में उनके लिए एक आश्रय बनाया था। नायडू का काम टाटा को भा गया। टाटा ने उनके प्रोजेक्ट में निवेश किया और इस तरह दोनों की करीबी बढ़ती गई।
इसके बाद साल 2018 में उन्होंने रतन टाटा के असिस्टेंट के तौर पर काम करना शुरू किया। रतन टाटा के साथ करीबी से वह सुर्खियों में आए। अपनी किताब I Came Upon a Lighthouse में उन्होंने रतन टाटा के साथ अपनी दोस्ती के बारे में लिखा है। रतन टाटा का पिछले साल नौ अक्टूबर को निधन हो गया था। उनके निधन पर शांतनु ने एक भावुक पोस्ट लिखा था।