• Mon. Nov 3rd, 2025

24×7 Live News

Apdin News

Shivpal Yadav Says There No Place For Factionalism In The Samajwadi Party – Budaun News – Up:शिवपाल यादव बोले

Byadmin

Nov 3, 2025


बदायूं जिले में समाजवादी पार्टी में संगठनात्मक अनुशासन और एकजुटता को लेकर बड़ा कदम उठाया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने साफ कहा है कि गुटबाजी अब सपा में किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसी क्रम में बदायूं जिले की सभी फ्रंटल इकाइयों को भंग कर दिया गया है, जबकि जिला कार्यकारिणी को भी भंग करते हुए केवल जिलाध्यक्ष को पद पर बनाए रखा गया है।

शिवपाल यादव का दो दिवसीय बदायूं दौरा पहले से निर्धारित था। उनके आगमन से दो दिन पहले ही सपा के प्रदेश कार्यालय से आदेश जारी कर सभी फ्रंटल संगठनों युवा सभा, छात्रसभा, महिला सभा, लोहिया वाहिनी और प्रकोष्ठों को तत्काल प्रभाव से भंग करने के निर्देश दिए गए थे। सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने रविवार को सहसवान पहुंचकर दहगवां चौराहे पर एक होटल व हाल का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर सपा सांसद आदित्य यादव और सहसवान विधायक बृजेश यादव समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व क्षेत्रीय नेता मौजूद रहे।

भाजपा पर साधा निशाना 

उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने प्रदेश में विकास कार्यों को ठेकेदारी के हवाले कर दिया है। अधिकतर काम गुजरात की कंपनियों को दिए जा रहे हैं। जनता के मुद्दे महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार आज भी जस के तस हैं। समाजवादी पार्टी ही जनता को राहत देने में सक्षम है।

 

By admin