• Wed. Oct 2nd, 2024

24×7 Live News

Apdin News

Sonam Wangchuk To Visit Mahatma Gandhi Samadhi At Rajghat Live Update News – Amar Ujala Hindi News Live

Byadmin

Oct 2, 2024


Sonam Wangchuk to visit Mahatma Gandhi samadhi at Rajghat live update news

राजघाट पर सुरक्षा व्यवस्था
– फोटो : PTI

विस्तार


जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक समेत कई लोगों को दिल्ली सीमा पर हिरासत के बाद रिहा कर दिया गया है। जिसके बाद उनका काफिला राजघाट की ओर रवाना हो गया है। थोड़ी देर में वह राजघाट पहुंचेंगे। राजघाट पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। दिल्ली पुलिस के जवान तैनात हैं।

Trending Videos

हिरासत में लिए जाने के खिलाफ मंगलवार को दिल्ली हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई। अदालत ने सुनवाई 3 अक्तूबर तय की है। याचिकाकर्ता के वकील ने मुख्य न्यायाधीश मनमोहन और न्यायमूर्ति तुषार राव गेडेला की पीठ के समक्ष मामले को सूचीबद्ध करने के लिए उल्लेख किया।

वांगचुक और कई अन्य लोगों को कथित तौर पर लद्दाख के लिए छठी अनुसूची का दर्जा मांगने के लिए राजधानी की ओर मार्च करते समय दिल्ली सीमा पर हिरासत में लिया गया है।

 



By admin