• Sun. Aug 3rd, 2025

24×7 Live News

Apdin News

Sunshine And Humidity Troubled People Throughout The Day, Rain At Night In Ncr – Amar Ujala Hindi News Live

Byadmin

Aug 3, 2025


देर रात एनसीआर में बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने रविवार के लिए भी हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग का कहना है कि 8 अगस्त तक दिल्ली में अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। 


Sunshine and humidity troubled people throughout the day, rain at night in NCR

Demo
– फोटो : एएनआई



विस्तार


दिल्ली-एनसीआर में शनिवार दिनभर धूप और उमस ने लोगों को परेशान किया। देर रात एनसीआर में बारिश हो रही है। अगर बारिश अधिक होती है तो लोग राहत महसूस कर सकते हैं अन्य धूप निकलने पर उमस फिर परेशानी का कारण बन सकती है। हालांकि देर से हो रही बारिश के कारण दिल्ली में कई जगह सड़कों पर पानी जमा हो गया है। 

loader

Trending Videos

हल्की बारिश हुई, उमस ने किया परेशान

राजधानी में अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश हुई। इस कारण लोगों को उमस ने खूब परेशान किया। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 0.7 डिग्री सेल्सियस कम 33.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस कम 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 92 से 66 फीसदी रहा। वहीं, मौसम विभाग ने रविवार के लिए भी हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग का कहना है कि 8 अगस्त तक दिल्ली में अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। 



By admin