तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी को लेकर एक बार फिर विवाद सामने आया है। इसी पहाड़ी पर स्थित हजरत सिकंदर दरगाह में मुस्लिम समुदाय का संथनाकूडु उत्सव शुरू हुआ है, जिसकी शुरुआत झंडा फहराने से की गई। लेकिन इस आयोजन का स्थानीय हिंदू संगठनों और कुछ निवासियों ने विरोध किया।
उनका कहना है कि अदालत के आदेश के मुताबिक कार्तिक महीने में इसी पहाड़ी पर दरगाह के पास मौजूद खंभे पर हिंदू परंपरा के अनुसार ‘कार्तिगई दीपम’ जलाया जाना चाहिए था, जिसकी अनुमति पुलिस ने नहीं दी।
ये भी पढ़ें: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शांति विधेयक को दी मंजूरी, कानून के लागू होने के बाद क्या-क्या होगा?
पुलिस की अनुमति न मिलने के बाद लोगों ने अरुलमिगु पलानी अंडावर मंदिर के बाहर दीप जलाकर विरोध जताया। इसी बीच प्रशासन ने स्पष्ट किया कि तिरुमंगलम के राजस्व उपमंडल अधिकारी ने दरगाह में संथनाकूडु उत्सव के आयोजन और झंडा फहराने की अनुमति दी है, जो छह जनवरी 2026 तक चलेगा।
#WATCH | Madurai, Tamil Nadu: A group of local residents staged a protest against the flag-hoisting ceremony for the Santhanakoodu festival at the Hazrat Sikandar Dargah located atop the Thiruparankundram hill. They demand that, as per the court’s order, Karthigai Deepam be lit… https://t.co/bzNKCyVuaI pic.twitter.com/iyJOhTH1Nf
— ANI (@ANI) December 21, 2025
संथनाकूडु उत्सव के तहत पारंपरिक रथ यात्रा भी निकाली जानी है, जिसके लिए बैलों को लाया गया है। प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।