• Wed. Feb 26th, 2025

24×7 Live News

Apdin News

This Time On Mahashivratri, The Auspicious Time Of Bathing Will Be Till 21:46 Hours – Amar Ujala Hindi News Live

Byadmin

Feb 26, 2025


This time on Mahashivratri, the auspicious time of bathing will be till 21:46 hours

संगम में डुबकी लगाते श्रद्धालु।
– फोटो : ani

विस्तार


महाशिवरात्रि पर इस बार 21. 46 घंटे का पुण्यकाल बन रहा है। इस महायोग में संगम में श्रद्धालु पुण्य की डुबकी लगाएंगे। मकर राशि पर चंद्रमा के गोचर करने के साथ ही परिघ योग में संगम में डुबकी से आखिरी स्नान पर्व का पुण्य सनातनधर्मी अर्जित करेंगे।

Trending Videos

पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि की शुरुआत बुधवार को दिन के 11: 08 बजे होगी। बृहस्पतिवार की सुबह 08: 54 बजे तक चतुर्दशी रहेगी। ऐसे में महाशिवरात्रि पर स्नान का पुण्यकाल बृहस्पतिवार की सुबह नौ बजे तक रहेगा। इसके अलावा स्नान के कई मुहूर्त बन रहे हैं। ज्योतिषाचार्य पं. ब्रजेंद्र मिश्र के मुताबिक महाशिवरात्रि के दिन ब्रह्म मुहूर्त की शुरुआत 05:09 बजे होगी। ब्रह्म मुहूर्त का समापन 5: 59 बजे हो जाएगा।

गोधूलि मुहूर्त शाम 6:16 बजे शुरु होगा। यह मुहूर्त शाम 6: 42 बजे तक रहेगा। इसके बाद निशीथ काल मुहूर्त रात 12:09 बजे से 12: 59 बजे तक रहेगा। महाशिवरात्रि के दिन ब्रह्म मुहूर्त में महाकुंभ का अंतिम स्नान शुरू होगा। ब्रह्म मुहूर्त में संगम में स्नान करना विशेष फलदायी होता है।

इसके अलावा महाशिवरात्रि के दिन महाकुंभ में किसी भी समय आस्था की डुबकी लगाई जा सकती है। धनिष्ठा नक्षत्र, परिघ योग, शकुनी करण और मकर राशि पर चंद्रमा की उपस्थिति रहेगी। इस दिन आराधना से शिव जी की कृपा प्राप्त होती है।




By admin