• Thu. Apr 9th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

Top News:केरल-असम-पुदुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए आज मतदान; युद्धविराम के बीच ईरान ने अमेरिका को क्यों चेताया? – Top Headline Today Important And Big News Stories Of 9th April 2026 Updates On Amar Ujala News In Hindi

Byadmin

Apr 9, 2026


न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shubham Kumar

Updated Thu, 09 Apr 2026 06:45 AM IST

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 9th April 2026 Updates on amar ujala News In Hindi

आज की बड़ी खबरें
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स



दो राज्यों असम और केरल और एक केंद्र शासित प्रदेश पुदुचेरी में आज विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। दोनों राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में एक ही चरण में मतदान होगा, जिनमें असम की 126, केरल की 140 और पुदुचेरी की 30 सीटें शामिल हैं। वहीं ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने सोशल मीडिया पर साफ शब्दों में अमेरिका को चेतावनी दी है। अराघची ने कहा कि ईरान-अमेरिका के बीच युद्धविराम (सीजफायर) की शर्तें बिल्कुल साफ हैं। अमेरिका को अब एक फैसला लेना होगा या तो वह युद्धविराम को माने या फिर इस्राइल के जरिए युद्ध जारी रखे। दोनों चीजें एक साथ नहीं चल सकतीं। ईरान के विदेश मंत्री ने लेबनान की स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि दुनिया वहां हो रही हिंसा और लोगों की मौत को देख रही है। उन्होंने इसे गंभीर मानवीय संकट बताया। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर…


Trending Videos

By admin