Top News:दिल्ली में ‘ai महाकुंभ’ का आज पांचवां दिन; उत्तर भारत में हल्की बारिश के आसार, पढ़ें सुर्खियां – Top News In Hindi Today Important Big Headlines Stories
उद्योग जगत की प्रमुख हस्तियों ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट सम्मेलन में भारत को एआई का पावरहाउस बनाने और तकनीक में बड़े निवेश की जरूरत पर जोर दिया। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने अगले सात वर्षों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश करने की घोषणा की। वहीं, ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने मजाकिया अंदाज में कहा कि एआई बहुत कुछ कर सकता है, लेकिन दिल्ली का ट्रैफिक अभी ठीक नहीं कर सकता। मौसम की बात करें तो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से उत्तर-पश्चिम में तापमान गिरने और समुद्री इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मध्य प्रदेश के जबलपुर में मंदिर में तोड़फोड़ और पथराव के चलते तनाव बढ़ा, जबकि फतेहपुर में दुल्हन के पालतू कुत्ते को पीटने पर झड़प हुई। दक्षिण कोरिया के पूर्व राष्ट्रपति यून सुक येओल को उम्रकैद की सजा सुनाई गई। अमेरिका से तनाव के बीच ईरान ने रूस के साथ युद्ध अभ्यास किया। खेलों में टी20 विश्व कप 2026 में ग्रुप चरण के नतीजों के बाद सुपर-8 में टीमों का बंटवारा तय हुआ। एक क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की प्रमुख खबरें-
Trending Videos
2 of 11
एआई समिट 2026
– फोटो : अमर उजाला प्रिंट
AI Summit: उद्योग जगत की प्रमुख हस्तियां बोलीं- भारत बन सकता है एआई का पावरहाउस, तकनीक में बड़े निवेश की जरूरत
उद्योगपति मुकेश अंबानी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) क्षेत्र में अगले सात वर्षों में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जैसे जियो ने मोबाइल डाटा सस्ता और सुलभ बनाया वैसे ही अब एआई को हर भारतीय तक पहुंचाया जाएगा। अंबानी ने कहा कि एआई विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को हासिल करने में बड़ी भूमिका निभाएगा। इंडिया एआई इम्पैक्ट सम्मेलन में रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के चेयरमैन अंबानी ने कहा, जियो ने भारत को इंटरनेट युग से जोड़ा, अब जियो भारत को इंटेलिजेंस युग से जोड़ेगा। भारत इंटेलिजेंस किराये पर नहीं ले सकता, इसलिए हम इसकी लागत भी डाटा की तरह कम करेंगे। पढ़ें पूरी खबर
3 of 11
ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक
– फोटो : एएनआई
AI Summit: ‘एआई बहुत कुछ कर सकता है, लेकिन दिल्ली का ट्रैफिक नहीं सुधार सकता’, ऋषि सुनक का मजाकिया अंदाज
ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और उप प्रधानमंत्री डेविड लैमी ने गुरुवार को नई दिल्ली में ब्रिटिश उच्चायोग में एक साथ मंच साझा किया। इस दौरान उन्होंने साझा विरासत और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) पर चर्चा की। सुनक ने मजाकिया अंदाज में कहा, जैसा कि हमने इस हफ्ते सुना एआई बहुत कुछ कर सकता है। लेकिन यह अभी दिल्ली के ट्रैफिक को ठीक नहीं कर सकता है। पढ़ें पूरी खबर
4 of 11
सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला
Weather: पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, उत्तर-पश्चिम में तापमान गिरेगा; समुद्री इलाकों में बारिश का अलर्ट
देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम ने करवट लेनी शुरू कर दी है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है, जबकि उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 48 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। दूसरी ओर दक्षिण भारत, अंडमान-निकोबार और आसपास के समुद्री क्षेत्रों में कम दबाव के असर से बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना बनी हुई है। पढ़ें पूरी खबर
5 of 11
जबलपुर में दो पक्षों में पथराव हो गया
– फोटो : अमर उजाला
MP News: जबलपुर के मंदिर में तोड़फोड़ से तनाव, दो पक्ष आमने-सामने, जमकर मारपीट और पथराव
मध्य प्रदेश के जबलपुर में गुरुवार रात करीब 9 बजे आजाद चौक के दुर्गा मंदिर में एक युवक द्वारा तोड़फोड़ करने के बाद तनाव की स्थिति बन गई। उस समय मंदिर में आरती चल रही थी। जिससे स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और विवाद बढ़ते-बढ़ते दोनों पक्षों के बीच मारपीट और पथराव शुरू हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया गया। क्षेत्र में एहतियातन भारी पुलिस बल मौजूद है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल हालात नियंत्रण में हैं। पढ़ें पूरी खबर