Triumph:इस कंपनी की 400cc बाइक लाइनअप में होने वाला है बड़ा बदलाव? डीलर्स का दावा- बंद हो सकती हैं ये बाइक्स – Triumph’s 400cc Bikes Could Be Phased Out Soon, Dealers Suggest Claims Media Reports
भारत में Triumph Motorcycles (ट्रायम्फ मोटरसाइकिल्स) की 400cc बाइक रेंज के भविष्य को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। कुछ अधिकृत डीलरशिप के सोशल मीडिया पोस्ट के अनुसार कंपनी की कई लोकप्रिय मोटरसाइकिलें जल्द ही बंद हो सकती हैं।
बताया जा रहा है कि Triumph Speed 400, Triumph Scrambler 400 X, Triumph Speed T4 और Triumph Thruxton 400 को धीरे-धीरे भारतीय बाजार से हटाया जा सकता है। हालांकि कंपनी की ओर से अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
Trending Videos
2 of 6
Triumph Thruxton 400
– फोटो : Triumph Motorcycles
क्या इन मोटरसाइकिलों का उत्पादन कम हो गया है?
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ डीलरों ने बताया कि इन मॉडलों का उत्पादन पहले ही धीमा हो चुका है या संभव है कि बंद भी कर दिया गया हो।
शोरूम में अब सीमित स्टॉक ही बचा हुआ बताया जा रहा है। कई डीलरशिप का दावा है कि उन्हें नई खेप मिलने की संभावना कम बताई गई है।
इससे संकेत मिलता है कि जो बाइक अभी शोरूम में उपलब्ध हैं, वही संभवतः अंतिम बैच हो सकते हैं।
इस संभावित फैसले के पीछे भारत की टैक्स संरचना को भी एक कारण माना जा रहा है।
भारत में 350cc या उससे कम इंजन क्षमता वाली मोटरसाइकिलों पर कम जीएसटी लागू होता है। जिससे कंपनियों को इन्हें ज्यादा प्रतिस्पर्धी कीमत पर पेश करने में मदद मिलती है।
इसी वजह से माना जा रहा है कि Triumph और Bajaj मिलकर 350cc से कम इंजन क्षमता वाली नई मोटरसाइकिलों की रेंज तैयार कर रहे हैं। ताकि देश के सबसे बड़े मोटरसाइकिल सेगमेंट में मजबूत प्रतिस्पर्धा की जा सके।
5 of 6
Triumph Thruxton 400
– फोटो : Triumph Motorcycles
क्या 400cc प्लेटफॉर्म पूरी तरह खत्म हो जाएगा?
हालांकि भारत में इन मॉडलों को हटाया जा सकता है, लेकिन 400cc प्लेटफॉर्म पूरी तरह समाप्त होने की संभावना कम मानी जा रही है।
ये मोटरसाइकिलें भारत में बनती हैं और कई अंतरराष्ट्रीय बाजारों में निर्यात की जाती हैं। इसलिए संभव है कि इनका उत्पादन निर्यात के लिए जारी रहे।