• Wed. Oct 23rd, 2024

24×7 Live News

Apdin News

Turkey Terrorist Attack,तुर्की में सरकारी डिफेंस कंपनी पर आतंकी हमला, आत्मघाती अटैक में कई लोगों की मौत, हिल गए एर्दोगन – turkey aerospace defense company russia terrorist attack many killed

Byadmin

Oct 23, 2024


अंकारा: तुर्की की सरकारी डिफेंस कंपनी तुर्की एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज (TUSAS) के मुख्यालक पर एक घातक हमला हुआ है। तुर्की की मीडिया ने अंकारा में मौजूद मुख्यालय पर एक जोरदार धमाके की सूचना दी है। तुर्की की मीडिया में घटनास्थल पर गोलीबारी के फुटेज दिखाए गए हैं। यह एक आतंकी हमला है, जिसमें कई लोगों के मरने की खबर है। कितने लोगों की जान गई है, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। तुर्की के आंतरिक मंत्री अली येरलिकाया ने इसके बारे में बताया है।तुर्की के आंतरिक मंत्री अली येरलिकाया ने एक्स पर लिखा, ‘अंकारा के कहारामनकजान में TUSAS फैसिलिटी के खिलाफ एक आतंकी हमला किया गया था। दुर्भाग्य से हमारे पास शहीद और घायल लोग हैं।’ विस्फोट और उसके बाद हुई गोलीबारी का कारण साफ नहीं है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि आत्मघाती हमला हुआ था। तुर्की की सरकारी मीडिया अनादोलु एजेंसी ने बताया कि इमरजेंसी सर्विस को घटनास्थल पर भेजा गया है।

‘लोगों को बनाया गया बंधक’

स्थानीय मीडिया पर दिखाई दी तस्वीरों में धुएं के गुबार और आग जलने की फुटेज दिखाई दी है। न्यूज एजेंसी एएफपी ने हैबर्टर्क टीवी का हवाला देते हुए कहा कि कुछ लोगों को बंधक भी बनाया गया है। इसके अतिरिक्त कोई जानकारी नहीं दी गई। जबकि एक प्राइवेट चैनल ने धमाके के बाद गोलीबारी का उल्लेख किया है। TUSAS तुर्की की सबसे महत्वपूर्ण रक्षा और विमानन कंपनियों में से एक है। यह अन्य परियोजनाओं के अलावा, देश के पहले राष्ट्रीय लड़ाकू विमान KAAN का उत्पादन करता है।

By admin