• Sat. Mar 14th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

Up:पेड़ से लटका मिला महिला का शव, नीचे पड़ी थी देवर और मासूम बेटी की लाश; कुछ अनसुलझे सवाल, जिनके जवाब नहीं – Woman S Body Was Found Hanging From A Tree Bodies Of Her Brother In Law And Innocent Daughter Were Lying Below

Byadmin

Mar 14, 2026


संवाद न्यूज एजेंसी, खुर्जा (बुलंदशहर)
Published by: Akash Dubey

Updated Sat, 14 Mar 2026 11:03 AM IST

खुर्जा के नेहरूपुर गांव की घटना है। मौके पर दो टूटे मोबाइल और खाने-पीने का सामान मिला है। तीनों पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे। पुलिस को आत्महत्या की आशंका है।जांच में टीमें जुटीं हैं।


Woman s body was found hanging from a tree bodies of her brother in law and innocent daughter were lying below

बुलंदशहर में तीन की मौत
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार

बुलंदशहर के खुर्जा कोतवाली नगर क्षेत्र के नेहरूपुर गांव में रेल लाइन किनारे एक पेड़ से महिला देवी सरकार (32) का शव लटका मिला। नीचे उनकी पांच साल की बेटी सावंती और देवर सरल सरकार (28) के शव पड़े थे। पुलिस हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी है। महिला के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उसकी भूमिका संदिग्ध है। घटना स्थल पर चिप्स, कोल्ड ड्रिंक, पानी की बोतल और दो टूटे हुए फोन मिले। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच-पड़ताल की।

Trending Videos

By admin