• Mon. Apr 6th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

Up:हाईकोर्ट ने 710 न्यायिक अधिकारियों का किया तबादला, सभी को 15 अप्रैल तक कार्यभार ग्रहण करने का आदेश – Prayagraj: High Court Transfers 710 Judicial Officers

Byadmin

Apr 6, 2026


इलाहाबाद हाईकोर्ट प्रशासन ने वार्षिक स्थानांतरण नीति के तहत विभिन्न जिला न्यायालयों और आउटलेइंग कोर्ट में तैनात 710 न्यायिक अधिकारियों का तबादला कर दिया है। रजिस्ट्रार जनरल मंजीत सिंह श्योरण की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, इनमें 265 अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, 169 सिविल जज सीनियर डिवीजन स्तर के अधिकारी और 276 सिविल जज जूनियर डिवीजन स्तर के अधिकारी शामिल हैं।

आदेश दिया गया है कि सभी स्थानांतरित अधिकारी 15 अप्रैल तक नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण कर लें। रजिस्ट्रार जनरल मंजीत सिंह श्योरण की अधिसूचना के अनुसार प्रयागराज से स्थानांतरित अपर जिला व सत्र न्यायाधीशों में राम प्रताप सिंह राणा को सुल्तानपुर, रविकांत द्वितीय को आगरा, अनीता प्रथम को बदायूं, मनोज कुमार मिश्र द्वितीय को फतेहपुर स्थानांतरित किया गया है।

वहीं, दिनेश कुमार गौतम को मोहम्मदी (लखीमपुर), प्रदीप कुमार चतुर्थ को आगरा, अपर्णा त्रिपाठी द्वितीय को महोबा, कॉमर्शियल टैक्स ट्रिब्यूनल के न्यायिक सदस्य राजीव रंजन को प्रतापगढ़, हाईकोर्ट में रजिस्ट्रार प्रशांत बिलगैया को लखनऊ, ज्वाइंट रजिस्ट्रार संदीप चौधरी व एडीजे सीमा सिंह प्रथम को गौतमबुद्ध नगर भेजा गया है।

इसके अलावा बरेली में तैनात कुमार मयंक, गोरखपुर से पंकज श्रीवास्तव, कुशीनगर से शैलेंद्र मणि त्रिपाठी, लखनऊ से नीरज कुमार उपाध्याय, शाहजहांपुर से अभय प्रताप सिंह, अनुराधा पुंडीर व पंकज कुमार श्रीवास्तव को प्रयागराज भेजा गया है। मुजफ्फरनगर से निशांत सांगला को इलाहाबाद हाईकोर्ट में जॉइंट रजिस्ट्रार, बुलंदशहर से वरुण मोहित निगम व बलिया से ज्ञान प्रकाश तिवारी को इलाहाबाद हाईकोर्ट में रजिस्ट्रार बनाया गया है।

कौशाम्बी की शीरीन जैदी को लखनऊ व बृजेश कुमार यादव को बहराइच भेजा गया है। गोरखपुर से अशोक कुमार यादव चतुर्थ व शाहजहांपुर से नरेंद्र नाथ पांडेय, बिजनौर से प्रकाश चंद्र शुक्ल को कौशाम्बी भेजा गया है। प्रतापगढ़ में तैनात सुनीता सिंह नागौर को मिर्जापुर, अजय कुमार प्रथम व पारुल वर्मा को मेरठ भेजा गया है। वहीं, बांदा से छोटेलाल यादव व पीलीभीत से आतिफ शमीम प्रतापगढ़ स्थानांतरित किए गए हैं।

सिविल जज सीनियर डिवीजन स्तर के न्यायिक अधिकारियों में प्रयागराज से शशि कुमार को इटावा, दीक्षा श्री को गौतमबुद्ध नगर, नीलम वर्मा को अंबेडकरनगर व प्रेम बहादुर सिंह को कसिया (कुशीनगर) भेजा गया है। आगरा से दीक्षा भारती, एटा से कामायनी दुबे, गरौठा (झांसी) से राम गोपाल यादव व देवरिया से शैलजा मिश्रा को प्रयागराज भेजा गया है।

कौशाम्बी में नियुक्त सौम्या गिरि को बांदा व अर्पिता यादव को गाजियाबाद स्थानांतरित किया गया है। मेरठ से दीप्ति यादव को कौशाम्बी भेजा गया है। प्रतापगढ़ से कुंवर मल्लिकार्जुन को लालगंज अझारा प्रतापगढ़ स्थानांतरित किया गया है।

सिविल जज (जूनियर डिवीजन) स्तर के स्थानांतरित न्यायिक अधिकारियों में प्रयागराज से शिखा चौधरी को फिरोजाबाद भेजा गया है। मेजा (प्रयागराज) से रूपांशु आर्या को अंबेडकरनगर भेजा गया है। हंसराजपुर (उन्नाव) से प्रतीक गुप्ता, मुजफ्फरनगर से सोनाक्षी सिंघल व खैरागढ़ (आगरा) से अभय राजवंशी को प्रयागराज भेजा गया है।

वहीं, कादीपुर (सुल्तानपुर) से संतोष कुमार वर्मा को मेजा (प्रयागराज) व एटा से अजीत मणि त्रिपाठी को हंडिया (प्रयागराज) भेजा गया है। कौशाम्बी में नियुक्त मनीषा चौधरी को आगरा भेजा गया है। बाराबंकी में नियुक्त शबा फातिमा को प्रतापगढ़ स्थानांतरित किया गया है।

लखनऊ भेजे गए न्यायाधीशों के नाम (ब्रैकेट में कहां से आए हैं)


  • ज्ञानेन्द्र सिंह द्वितीय (अलीगढ़)

  • नितिश कुमार राय (बाराबंकी)

  • विजय कुमार तृतीय (कासगंज)

  • शिरिन जैदी (कौशाम्बी)

  • धीरेन्द्र कुमार द्वितीय (लखनऊ)

  • प्रकाश तिवारी (सहारनपुर)

  • शाश्वत पाण्डेय (सहारनपुर)

  • उदयवीर सिंह (हमीरपुर)

  • पारुल पवार ( जालौन – उरई)

  • निरंजन कुमार (मुरादाबाद)

  • प्रशान्त बिलगड्या (इलाहाबाद)

  • सर्वेश कुमार पाण्डेय द्वितीय (फिरोजाबाद)

  • रवि प्रकाश साहू (उन्नाव)

  • देवेंद्र नाथ गोस्वामी (संतकबीरनगर)

  • भगीरथ वर्मा (सीतापुर)

By admin